15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus vs Eng: टॉम बैंटन ने जड़ा तूफानी शतक, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 356 रन का विशाल लक्ष्य

Aus vs Eng 2nd ODI Highlights: इंग्‍लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया टीम के सामने 356 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इंग्लिश टीम की ओर से टॉम बैंटन ने शतक तो जो रूट, जॉर्डन कॉक्‍स और विल जैक्‍स ने अर्धशतक जड़े हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2026, 12:56 PM IST

Aus vs Eng 2nd ODI Highlights, Tom Banton Century,

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते टॉम बैंटन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/WicketReport)

Australia vs England 2nd ODI Highlights: इंग्‍लैंड की टीम ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मैच बुरी तरह हारने वाली इंग्लिश टीम ने दूसरे मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाते हुए ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 356 रनों का लक्ष्‍य रखा है। इंग्‍लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 99 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 121 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली है। वहीं, जो रूट ने 68 गेंदों पर 62 रन, जॉर्डन कॉक्‍स ने 49 गेंदों पर 67 रन और विल जैक्‍स ने 40 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

खबर अपडेट हो रही है…