15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 5th ODI: न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता, यश ठाकुर को मिली वनडे डेब्यू कैप

IND vs NZ 5th ODI Toss and Playing 11: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, यश ठाकुर अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2026, 7:09 AM IST

NZ vs IND 5th ODI

मैच से पहले टॉस करते न्‍यूजीलैंड और भारत के कप्‍तान। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 5th ODI Toss and Playing 11: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। जहां न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

यश ठाकुर का वनडे डेब्‍यू

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच से यश ठाकुर अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं। उन्‍हें अक्षर पटेल से अपनी वनडे कैप मिली। उनके वनडे डेब्‍यू पर भारतीय टीम के साथी प्‍लेयर्स ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर