14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs BAN 1st Test Live Streaming: कब और कहां देखें दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश का पहला टेस्ट? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कब और कहां देखें? जानें मैच की तारीख, शुरू होने का समय, टीवी पर लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 14 Nov 2026, 10:28 PM IST

South Africa vs Bangladesh 1st Test

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश टेस्ट। (Photo- X/@ProteasMenCSA)

SA vs BAN 1st Test: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है। दोनों टीमें मैदान पर अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। ऐसे में उसकी नजर बांग्लादेश पर जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को और मजबूत करने पर होगी। वहीं बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज से घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार से सबक लेते हुए आगे बढ़ने को बेताब होगी। बांग्लादेश के लिए यह नतीजा इसलिए भी काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले टेस्ट दौरे पर बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज 1-1 से बराबर की थी।

कब और कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच?

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 नवंबर 2026 से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। टेस्ट क्रिकेट में पांच दिनों तक चलने वाले इस मुकाबले में खिलाड़ियों की तकनीक, धैर्य और रणनीति की असली परीक्षा होगी।

SA vs BAN 1st Test को भारत में टीवी पर कहां देखें?

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के टीवी प्रसारण को लेकर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल भारत में इस मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट के लिए किसी टीवी चैनल के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

SA vs BAN 1st Test Live Streaming कहां देखें मुकाबला?

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो FanCode आपके लिए ऑनलाइन विकल्प है। भारत में क्रिकेट फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्क्स एकरमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, जुबैर हमजा, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा और रयान रिकेल्टन (विकेट-कीपर)।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से घोषित प्लेइंग-11: एडन मार्करम, मार्क्स एकरमैन, जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, डेन पैटरसन।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तंजिद हसन, मोहम्मद नईम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, जाकिर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, इबादोत हुसैन, खालिद अहमद और महफिजुल इस्लाम।