आर्यवीर के आउट होने के बाद वीके विनीत बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 51 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि वीके विनीत बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 21 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अर्जुन राजपूत (16 रन), यशवर्धन चौहान (9 रन) और अयान सावसानी (9) रन बनाकर चलते बने। काव्या पटेल तो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।