अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में नया मुकाम हासिल किया। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 16 रन बनाते ही आर्यवीर सहवाग ने टूर्नामेंट के एक संस्करण में बनाए गए सर्वाधिक रनों के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड तोड़ दिया। आर्यवीर सहवाग के नाम अब टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में कुल 361 रन दर्ज हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अंडर-19 एशिया कप के 2018-19 संस्करण में 318 रन बनाए थे।