India vs New Zealand 5th ODI Highlights: न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का 5वां और अंतिम मैच रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 42.1 ओवर में महज 209 रन पर ऑलआउट हो गई और न्यूजीलैंड के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया का शीर्ष क्रम पूरी तरह से फेल हो गया। वहीं, मध्यक्रम में अक्षर पटेल ने 55 गेंदों पर 46 रन और ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली है। जबकि कीवी टीम की ओर से मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए हैं।