scriptचन्द्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत | Sharad Purnima | Patrika News
बीकानेर

चन्द्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत

शरद पूर्णिमा – भगवान विष्णु, लक्ष्मी और चन्द्रमा की होगी पूजा-अर्चना
चन्द्रमा की किरणों में खीर, बडक़ और मतीरा रखकर प्रसाद स्वरूप करेंगे ग्रहण

बीकानेरOct 19, 2021 / 05:20 pm

Vimal

चन्द्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत

चन्द्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत

बीकानेर. शरद पूर्णिमा पर्व व्रत-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालु भगवान विष्णु, लक्ष्मी और चन्द्रमा का पूजन करेंगे। रात में चन्द्रमा की किरणों के समक्ष खीर, बडक़ और मतीरा रखकर इनको प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाएगा। हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन होंगे। मंदिरों में पूजन-अर्चन के विशेष आयोजन होंगे। ज्योतिषचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार धर्मग्रंथों में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी और चन्द्रमा की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। इन रश्मियों से अमृत की वर्षा होती है, एेसा धर्मग्रंथों में बताया गया है। पंडित किराडू के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा पर्व श्रद्धालु अपनी-अपनी मान्यता अनुसार मंगलवार व बुधवार को मनाएंगे।

 

खीर व बडक़ का उपयोग

शरद पूर्णिमा के दिन खीर व बडक़ का विशेष उपयोग होता है। पंडित किराडू के अनुसार देव प्रतिमाओं के समक्ष खीर व बडक़ का भोग अर्पित किया जाता है। चन्द्रमा की किरणों के समक्ष खीर और बडक़ को रखा जाता है। मान्यता है कि इसमें अमृत्व की पुष्टि होती है। इन्हे ग्रहण करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

 

हनुमान प्रतिमाओं की होगी पूजा-अर्चना

शरद पूर्णिमा पर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हनुमान प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन कर महाआरती की जाएगी। खीर व बडक़ का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। घर-घर में स्थापित हनुमान प्रतिमाओं का तेल, सिंदूर, मालीपाना व बर्ग आदि सामग्री से पूजन कर आरती की जाएगी।

Home / Bikaner / चन्द्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो