scriptसंकल्प की डोर से सफलता की ओर पहुंचें | Terapanth Mahila Mandal- organize workshop | Patrika News
बीकानेर

संकल्प की डोर से सफलता की ओर पहुंचें

‘सफर संकल्प से सफलता तक’ कार्यशाला आयोजित
गंगाशहर महिला मंडल को मिला अप्रेशिएट सर्टिफिकेट

बीकानेरMar 23, 2022 / 09:21 am

Vimal

संकल्प की डोर से सफलता की ओर पहुंचें

संकल्प की डोर से सफलता की ओर पहुंचें

बीकानेर.अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से निर्देशित ‘सफर संकल्प से सफलता तक’ कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को आशीर्वाद भवन में हुआ। गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका के अनुसार इस कार्यशाला में बीकानेर और गंगानगर आंचलिक 17 शाखा मंडलों की 9 बहनों सहित लगभग 300 बहनों ने भाग लिया। दो चरणों में हुई कार्यशाला में प्रथम सत्र में साध्वीश्री कीर्तिलता का सान्निध्य रहा। साध्वी कीर्तिलता ने नमस्कार महामंत्र एवं पाठ का उच्चारण करवाया गया। सभा उपाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष महावीर रांका, मंत्री हंसराज डागा, तेरापंथ युवक परिषद से देवेंद्र डागा, अणुव्रत समिति से मनीष बाफना ने सम्बोधित किया।

साध्वी कीर्तिलता ने कहा कि संकल्प की डोर से सफलता तक पहुंचे। समर्पण सफलता का घोतक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि प्रगति का दरिया बहता रहे, परिश्रम अनवरत चलता रहें। राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य नीतू पटावरी ने कहा कि हमारे आचार्य प्रवर एवं साधु साध्वी स्वयं संकल्प की प्रतिमूर्ति है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा ने कहा कि नारी शक्ति स्वयं अपनी ताकत बनें। अपने इरादे मजबूत रखें।

 

पुस्तक का लोकार्पण

कार्यशाला के दौरान अनुगूंज पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया। अनुगूंज पुस्तक में सहयोगी रही सोहनीदेवी संगीता सामसूखा, सरोजदेवी सुधा सामसुखा, सूरजदेवी सुनीता, ममता रांका, मंजूदेवी जयश्री बोथरा का अभिनन्दन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने गंगाशहर महिला मंडल को अप्रेशिएट सर्टिफिकेट प्रदान किया एवं सभी शाखा मंडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साधुमार्गी संघ की बहनों ने भी कार्यशाला में भाग लिया। कन्यामंडल की कन्याओं ने विशेष सहयोग दिया। कार्यशाला में सुमन नाहटा सारिका बागरेचा, विनिता बेगानी, शारदा डागा, सुप्रिया राखेचा, संजू लालाणी सहित बड़ी संख्या में मंडल सदस्य उपिस्थत रही।

Home / Bikaner / संकल्प की डोर से सफलता की ओर पहुंचें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो