scriptविधायकों ने  15 कार्यो के लिए  82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की | The MLAs issued approvals of Rs 82.80 lakh for 15 works. | Patrika News
बीकानेर

विधायकों ने  15 कार्यो के लिए  82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम

बीकानेरMar 06, 2021 / 03:03 pm

Vimal

विधायकों ने  15 कार्यो के लिए  82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की

विधायकों ने  15 कार्यो के लिए  82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की

बीकानेर. विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के पांच विधायकों ने विधायक कोष से 15 जनोपयोगी कार्यो के लिए 82.80 लाख रुपए की कार्यो की स्वीकृतियां जारी की है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश के अनुसार खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल ने दो कार्यो की राशि 02 . 60 लाख रुपए, लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने विधायक कोष से 6 कार्यो के लिए 35 . 95 लाख रुपए, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने 02 कार्यो की राशि 12 . 75 लाख रुपए, बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. बी डी कल्ला ने दो कार्य राशि 11.50 लाख रुपए और नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने विधायक कोष से 03 कार्यो के लिए राशि 20 लाख रुपए की स्वीकृतियां प्रसारित की गई है।


सीईओ के अनुसार विधायकों की ओर से स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 15 जनोपयोगी कार्यो के लिए राशि 82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की गई है। सीईओं के अनुसार विधायकों से प्राप्त अनुशंषाओं के आधार पर योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार जल्द स्वीकृतियां जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Home / Bikaner / विधायकों ने  15 कार्यो के लिए  82.80 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो