scriptआकाश में उड़ा चंदा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना | Patrika News
बीकानेर

आकाश में उड़ा चंदा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

नगर स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर में ‘चंदा उत्सव’ का आयोजन किया गया। नगर के चंदा कलाकारों की ओर से तैयार किए गए पारंपरिक चंदे उड़ाकर […]

बीकानेरMay 07, 2024 / 10:53 pm

Vimal

¥æ·¤æàæ ×𴠩Ǹð ãæÚUô ¿´Îô‡‡‡æ÷
Õè·¤æÙðÚU Ð çÚUØæâÌ·¤æÜèÙ ÂÚUÂÚUæ ·Ô¤ ÌãÌ àæãÚU ×ð´ ÂÌ´»ÕæÁè ãô»è ¥õÚU ÂÚUÂÚUæÙéâæÚU ¿´Îæ ©Ç¸æØæ Áæ°»æÐ Õè·¤æÙðÚU ×ð´ ¥æ¹æÕèÁ ß ¥æ¹æÌèÁ ÂÚU Îô çÎßâèØ ÂÌ´»ÕæÁè ·Ô¤ âæÍ.âæÍ ¿´Îæ ©Ç¸æÙð ·¤è âçÎØô´ ÂéÚUæÙè ÂÚUÂÚUæ ãñÐ SÍæÂÙæ çÎßâ ·Ô¤ ©ÂÜÿØ ×ð´ ¥æØôçÁÌ ãô ÚUãð ·¤æØüR¤×ô´ ·Ô¤ ÌãÌ ×´»ÜßæÚU ·¤ô Öè Ù»ÚU âðÆ Üÿ×èÙæÍ ×´çÎÚU ÂçÚUâÚU ×ð´ ¿´Îæ ×ãôˆâß ·¤æ ¥æØôÁÙ ãé¥æÐ ¿´Îæ ·¤Üæ·¤æÚUô´ ·¤è ¥ôÚU âð ÌñØæÚU ç·¤° ·¤Üæˆ×·¤ °ß´ Îôãð° â´Îðàæ çܹ𠿴Îð ©Ç¸æ° »°Ð ×ãôˆâß ·Ô¤ ÌãÌ ©Ç ÚUãð ¿´Îð ß ×õÁêÎ ¥çÌ çÍ ß àæãÚUßæâèÐ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥Üè

नगर स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर में ‘चंदा उत्सव’ का आयोजन किया गया। नगर के चंदा कलाकारों की ओर से तैयार किए गए पारंपरिक चंदे उड़ाकर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के अनुसार चंदा उत्सव में पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृिष्ण, अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू ने चंदा उड़ाया। चंदा पर पारंपरिक संदेश, दोहे भी लिखे गए थे। महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति और यहां की परंपरा अपने आप में मिसाल है।जिला कलक्टर नम्रता वृिष्ण ने कहा कि ऐसे आयोजन अपने आप में अलहदा हैं। इस अवसर पर डी पी पच्चीसिया, महावीर स्वामी, सुनील बोड़ा,श्रीरतन तंबोली, अशोक सोनी, शिव चंद तिवाड़ी, शिव प्रकाश सोनी, निर्मल आचार्य, विनोद महात्मा, हरि प्रकाश सोनी, श्रीराम शर्मा, शशि दरगड़, अनिल सोनी, एस.एन. आचार्य आदि उपिस्थत थे।
प्रदर्शनी लगाई, कलाकारों का सम्मान

चंदा उत्सव के दौरान पारंपरिक चंदा की प्रदर्शनी लगाई गई। समिति सचिव के अनुसार इस अवसर पर अशोक व्यास, भंवरलाल टाक, चंदा कलाकार बृजेश्वर व्यास, अनिल बोड़ा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, गणेश व्यास, अभिषेक बोड़ा, हरेंद्र बोड़ा, भानु प्रताप आचार्य, अभिषेक पुरोहित, चंद्रमोहन हर्ष, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, राम भादाणी, कमल किशोर जोशी, रवि उपाध्याय, लोकेश व्यास, भंवर लाल व्यास, शंकर लाल व्यास, पेंटर धर्मा, मुकेश जोशी, निर्मल सुथार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक संध्या आज

जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शाम7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ पार्क में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीकानेर के स्थानीय तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के आमंत्रित कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Hindi News/ Bikaner / आकाश में उड़ा चंदा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

ट्रेंडिंग वीडियो