scriptबदहाली : एक बिस्तर पर दो महिलाएं, वार्डों में कूलर-पंखे बंद | Two women on one bed, cooler-fan closure in wards | Patrika News
बीकानेर

बदहाली : एक बिस्तर पर दो महिलाएं, वार्डों में कूलर-पंखे बंद

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल : कलक्टर ने किया जनाना अस्पताल का निरीक्षण।

बीकानेरMay 25, 2019 / 09:53 am

Jai Prakash Gahlot

Two women on one bed, cooler-fan closure in wards

बदहाली : एक बिस्तर पर दो महिलाएं, वार्डों में कूलर-पंखे बंद

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल में व्यवस्था बदहाल है। यहां प्रसूताएं व मरीज रोजाना परेशान हो रहे हैं। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया तो भी समस्याएं समाने आईं।
जनाना अस्पताल के वार्डों के निरीक्षण के दौरान गौतम को लेबर रूम से जुडे़ वार्ड में पंखे, कूलर तथा एसी बंद मिले। वहीं प्रसूति वार्ड में एक ही पलंग पर दो-दो महिलाओं को देखकर उन्होंने खाली पड़े बिस्तर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
कलक्टर गौतम ने प्रसूति विभाग में 2 दिन में आवश्यकता अनुसार कूलर लगाने और जब तक कूलर खरीदे नहीं जाते, तब तक किराये पर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर समय ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। गौतम ने लेबर रूम के नवीनीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित जनाना अस्पताल और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई भवन के उपयोग से पहले ही फर्श में लगी टाइल्स के उखडऩे पर नाराजगी जताई।
गौतम ने कॉलेज के प्राचार्य को पुराने जनाना अस्पताल को नवनिर्मित जनाना अस्पताल एवं मातृ व शिशु स्वास्थ्य इकाई में शिफ्ट करने और डॉ. स्वाती फलोदिया को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएस कुमार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल, पीडब्लयूडी के एक्सईएन श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
पहली और अंतिम चेतावनी

गौतम ने एक्स, वाई व क्यू वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां शौचालय की व्यवस्था देख नाराजगी
जताई। वार्डों में गंदगी पर सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए कि गंदगी को तुरंत साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि वे दो दिन फिर आएंगे और अगर गंदगी मिली तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आती है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह पहली और अंतिम चेतावनी है।

Home / Bikaner / बदहाली : एक बिस्तर पर दो महिलाएं, वार्डों में कूलर-पंखे बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो