scriptमौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल | Weather Alert in bikaner rajasthan | Patrika News
बीकानेर

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल

मौसम अलर्ट

बीकानेरJan 25, 2020 / 12:38 pm

Atul Acharya

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल

बीकानेर. बीकानेर अंचल में शनिवार को सुबह से ही तेज धुप छायी रही जिसके चलते आमजन को सर्दी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से बीकानेर सहित आपस के ग्रामीण क्षेत्रों में धुप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना जताई है। जिसके चलते एक बार फिर हलकी ठंड बढ़ सकती है।

कोहरे के कारण यह ट्रेनें रहेगी रद्द
बीकानेर. कोहरे को देखते हुए उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल की कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि श्रीगंगानगर-जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन अगले माह में5,12,19 व 26 फरवरी को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी तरह जम्मूतवी-श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन 6,13,20 व 27 फरवरी को, अजमेर-अमृतसर द्विसाप्ताहिक 01,06,08,13,15,20,22,27 व 29 फरवरी, अमृतसर-अजमेर द्विसाप्ताहिक 02,07,09,14,16,21,23,28 व 29 फरवरी व एक मार्च को रद्द रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो