scriptबीकानेर दिन भर तपा, शाम को आई आंधी से मिली राहत | weather in rajasthan : Storm in bikaner | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर दिन भर तपा, शाम को आई आंधी से मिली राहत

weather in rajasthan – बीकानेर में 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी; अगले दो-तीन दिन में बारिश होने की संभावना

बीकानेरJun 23, 2019 / 10:31 am

Jitendra

weather in rajasthan : Storm in bikaner

बीकानेर दिन भर तपा, शाम को आई आंधी से मिली राहत

बीकानेर. बीकानेर अंचल में शनिवार को मौसम कई बार बदला। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे वहीं शाम को तापमान में बढ़ोतरी और हवा बंद होने से उमस ने लोगों को बेचैन किया। इसके बाद सायं करीब पांच बजे आंधी आई जिससे चारों ओर धूल ही धूल हो गई।
16 किलोमीट प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी के कारण तापमान में भी कुछ कमी आई। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में बीकानेर दूसरा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान ४३.५ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भलुरी में जमकर बरसे बादल

बज्जू. तहसील क्षेत्र के भलुरी गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। जानकारी के अनुसार सायं करीब चार बजे शुरू हुई बारिश का दौर एक घंटे तक जारी रहा। ग्रामीणों के अनुसार बारिश का पानी गलियों व नाड़ी में भर गया। इससे आमजन के साथ पशुधन को भी काफी राहत मिली है।
कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर

जयपुर. मानसून के इंतजार के बीच शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अलनीनो और वायु चक्रवात ने प्रदेश के मानसून पर ब्रेक लगा दिए हैं। इस कारण तीन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जहां तापमान की बात करें तो चूरू फिर से टॉप पर रहा। वहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर व सीकर में धूप के तेवर तल्ख रहे। दोपहर को दक्षिणी पश्चिमी हवा के असर से लू का असर रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान ४०.१ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में ४१.६, जैसलमेर में ४२.६, जोधपर में ४१.२ एवं श्रीगंगानगर में ४२.४ डिग्री पारा दर्ज किया गया।

Home / Bikaner / बीकानेर दिन भर तपा, शाम को आई आंधी से मिली राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो