scriptसाप्ताहिक राशिफल (24 से 30 जून 2018) : इन राशि वाले जातकों को हो सकता है शारीरिक कष्ट, करें ये उपाय | Weekly Horoscope | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 जून 2018) : इन राशि वाले जातकों को हो सकता है शारीरिक कष्ट, करें ये उपाय

locationबीकानेरPublished: Jun 24, 2018 07:46:50 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

इन राशि वाले जातकों को हो सकता है शारीरिक कष्ट, करें ये उपाय

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

मेष

(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

विशाखा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह, आरंभ में शारीरिक कष्ट दे सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बुधवार से स्थिति अनुकूल होते ही कार्य में गति बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। किन्तु जोखिम से बचना होगा। नौकरी पेशा में व्यर्थ विवाद, ध्यान रखें। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी।

शुभ रंग : सफेद, नीला
शुभ अंक : 2, 7 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : क्रोध तथा वाणी पर संयम रखें, नुकसान उठा सकते हैं।


वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य क्षेत्र में नए आयाम बनेंगे। नए मित्रों के माध्यम से किसी श्रेष्ठ योजना पर कार्य किया जा सकता है। लाभ के नए-नए विचार निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्यम लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी पेशा में प्रोत्साहन से ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अपेक्षित सफलता का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : सिंदूरिया, लाल
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : वायव्य, मध्यउत्तर
अनुकूल सलाह : क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाएं।


मिथुन

(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
आर्थिक प्रगति के योग हैं। पुराने निवेश का लाभ इस सप्ताह लिया जा सकता है। रिश्तेदार के माध्यम से कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आएगा। व्यापारियों के लिए निर्माण कार्य से संबंधित क्षेत्र में उछाल के योग है। नौकरी पेशा में प्रबंधकीय अवसर से अनुकूलता। महिला, छात्रों को कमर्शियल मैनेजमेंट में वैदेशिक अवसर।
शुभ रंग : नींबू पीला, गहरा नीला
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : तकनीकी माध्यमों के इस्तेमाल से योजनाओं को विस्तार मिलेगा।


कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सेवाकार्य के अतिरिक्त इंटरप्रिन्योरशीप का योग है। आर्थिक निवेश लाभकारी हो सकता है। व्यापारियों के लिए चूना, केमिकल, सीमेंट से जुड़े क्षेत्र लाभ देंगे। नौकरी पेशा में स्थान परिवर्तन का संकेत है। महिला तथा छात्रवर्ग को नेविगेशन इंजीनियरिंग या सिविल कॉन्ट्रेक्टरशीप आदि से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, हल्का लाल
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : दृढ़ विश्वास रखते हुए लक्ष्य हासिल करें।


सिंह


(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बाहरी यात्रा आर्थिक विकास के रास्ते खोलेगी। कल्पना से परे किसी कार्य की प्राप्ति का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश से संबंधित योजना बनेगी। व्यापारियों के लिए आभूषण से जुड़े व्यापार का लाभ इस सप्ताह मिलेगा। नौकरी पेशा में पदवृद्धि के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, हल्दी पीला
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यवसायिक हित साधने के लिए ध्यान देते हुए बढ़ें।


कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थान परिवर्तन का प्रयास होगा। व्यवसायिक तौर पर विशेष परिवर्तन का प्रयास लाभ देगा। संगठनात्मक लाभ के अवसर मिलेगें। मित्रों का सहयोग आर्थिक बल देगा। व्यापारियों के लिए कपड़ा बाजार दलाली से जुड़ा कार्य लाभ देगा। नौकरी पेशा में योग्यतानुरूप पद की प्राप्ति से प्रसन्नता। महिला, छात्रों को कमर्शियल अवसर।
शुभ रंग : समुद्री हरा, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में शांति बनाते हुए आगे बढ़ें।


तुला

(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
स्थिरता से खिन्नता होगी। आंतरिक ऊर्जा किसी नए कार्य के लिए प्रेरित करेगी। संभवत: वैदेशिक व्यवसाय के बारे में निर्णय हो सकता है। व्यापारियों के लिए कीमती धातुओं का बाजार श्रेष्ठ लाभ प्रदान करेगा। नौकरी पेशा में पद तथा स्थान का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर शैक्षणिक अवसर।

शुभ रंग : आसमानी नीला, गहरा लाल
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यवसायिक हित साधते हुए संबंधों पर ध्यान दें।


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
व्यक्ति विशेष के द्वारा बोली गई नकारात्मक बात पीडि़त करेगी। दो दिन बात स्थिति में अनुकूलता आने से संतुलन बनेगा। व्यापारियों के लिए पेट्रोकेमिकल, कच्चा नेफ्था से संबंधित रासायनिक बाजार लाभ देगा। नौकरी पेशा में वरिष्ठ वर्ग का प्रभाव खिन्नता देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।
शुभ रंग : फिरोजी, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : अवसरों का समझते हुए निवेश लाभकारी।


धनु

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
रुके धन की प्राप्ति के योग है। भूमि तथा संपत्ति से संबंधित निवेश की योजना बनेगी। लाभ के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। व्यापारियों के लिए दीर्घकालिक निवेश के रास्ते आने वाले समय में लाभ देंगे। नौकरी पेशा में वरिष्ठों के सहयोग से पदवृद्धि होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय अवसर।
शुभ रंग : केसरिया, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : आत्मकुंठा से बचने का प्रयास करें।


मकर

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। किए गए कार्य का प्रतिसाद मिलेगा। जिसके पीछे काफी समय से लगे थे उस लक्ष्य में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए तेल से जुड़े उद्योग उतार-चढ़ाव के बाद एकदम लाभ देंगे। नौकरी पेशा में कनिष्ठ वर्ग के सहयोग से कार्य सफल। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम में अवसर।

शुभ रंग : कत्थई, हल्का हरा
शुभ अंक : 2, 9 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : नीतिगत कार्य शैली दीर्घकालिक लाभ देगी।


कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर परिवार में अनुकूल माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य के संयोग से प्रसन्नता का अनुभव। सप्ताह को खुशियों में बिताने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों के लिए बाहरी क्षेत्र कोयला या कार्बन से जुड़े क्षेत्र का लाभ एवं व्यवसाय का आयाम देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में शासकीय अवसर।

शुभ रंग : गहरा लाल, हल्का नीला
शुभ अंक : 2, 4 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : संबंधों की विश्वसनीयता कायम रखें।


मीन

(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)


व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। नए विचारों के माध्यम से संबंधों में भी परिवर्तन दिखाई देगा। अधिक सोचने की प्रवृत्ति भी छूटेगी। व्यापारियों के लिए धन से जुड़े बाजार में वैदेशिक अवसर। नौकरी पेशा में संगठन का प्रभार बढ़ेगा। कहीं-कहीं उलझने बढ़ेंगी। महिला तथा छात्रवर्ग को अध्यापन के क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : भूरा, जामुनी
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व आग्नेय
अनुकूल सलाह : लाभ के लिए रणनीतियों पर ध्यान दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो