
सेफ्टी के साथ गर्मी से भी बचाएगा ये हेलमेट, राइड खत्म होने पर भी नहीं उतारेंगे इसे
नई दिल्ली: हमारे यहां लोग हेलमेट सेफ्टी के लिए कम चालान से बचने के लिए ज्यादा लगाते हैं। यही वजह है कि कोई भी हेलमेट पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना चाहता और गर्मियों में तो शायद ही कोई हो जिसे हेलमेट लगाने का मन करता हो क्योंकि हेलमेट लगाने के बाद गर्मी और पसीने से बुरा हाल होता है। उस समय दिमाग में केवल एक ही ख्याल आता है कि काश हेलमेट में एसी होता तो कितना सुकून मिलता। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी ने बाइकर्स के लिए एक एयरकूलर लॉन्च किया है। जिसे हेलमेट में लगा सकते हैं।
Aptener Mechatronics ने ब्लूआर्मर रेंज में ब्लूस्नैप2 नाम से एयरकूलर निकाला है। ब्लूस्नैप एयरकूलर को फुल फेस हेलमेट्स में लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने ब्लूस्नैप के फर्स्ट जनरेशन हेलमेट को पिछले साल लॉन्च किया था। लेकिन लेटेस्ट हेलमेट में कुछ फीचर्स को एड किया गया है। नया वर्जन पुराने हेलमेट के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा हवा देता है। नया एयरकूलर फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक हवा दे सकता है।
ये काम भी करेगा हेलमेट-
कीमत- कंपनी ने इस एयरकूलर की कीमत 2299 रुपये रखी है।
Published on:
5 Mar 2019, 11:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.