3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1 लीटर में चलती है 17 किमी

1983 को भारत में पहली बार मारुति की कार ने दस्तक दी थी। 36 सालों के बाद रीस्टोर हुई मारुति 800  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 19 Feb 2019, 3:53 PM IST

maruti 800

36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1 लीटर में चलती है 17 किमी

नई दिल्ली: Maruti 800 के नाम से तो सभी वाकिफ है अगर इसे देश की कार माना जाए तो गलत नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको हमारे देश की पहली मारुति 800 के बारे में बताएंगे। जो अब 36 सालों के बाद एक बार फिर से सड़क पर फर्राटा भरने को तैयार है।

ये भी पढ़ें- इन वजहों से घट जाती है आपकी कार की कीमत, नहीं मिलता खरीदार

14 दिसंबर 1983 को भारत में पहली बार मारुति की कार ने दस्तक दी। जिसकी चाबी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरपाल सिंह को सौपी। जिसका नंबर DIA 6479 है। लेकिन 2010 में हरपाल सिंह की मौत के बाद इस कार का कोई मालिक नहीं रहा। लेकिन जंग खा रही इस कार के अब अच्छे दिन आ गए हैं। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस आइकोनिक कार को Maruti के सर्विस सेण्टर पर रीस्टोर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-इस खास इंसान के लिए सलमान खान ने खरीदी करोड़ों की कार, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप

पॉवर और इंजन- Maruti 800 के पहले मॉडल में 796 सीसी, 3 सिलिंडर F8D पेट्रोल इंजन दिया गया था । जो 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के फ्यूल टैंक में 28 लीटर ईंधन रखने की क्षमता है। कार एक लीटर में करीब 16.6 किमी का माइलेज देती है। आपको बता दें कि यही इंजन अब Alto 800 और Omni जैसी गाड़ियों में मिलता है। इंजन की खासियत थी कि इसका मेंटनेंस बेहद ही कम था।

मात्र 4000 रूपए देकर घर ले जाएं ये लाखों का स्कूटर, हर महीने बदलने की भी मिलेगी सुविधा