9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई डीजल SUV खरीदने का प्लान? जल्द लॉन्च होंगी ये 5 दमदार गाड़ियां, फॉर्च्यूनर से स्कॉर्पियो तक शामिल

Upcoming Diesel SUV in India 2026: अगर आप नई डीजल SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जल्द ही भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इस लिस्ट में Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट, नई Toyota Fortuner, Hyundai Creta और MG की नई SUV शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 08, 2026

Upcoming Diesel SUV in India 2026

Upcoming Diesel SUV in India 2026 (Image: MG India)

Upcoming Diesel SUV in India: अगर आप नई डीजल एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। भारतीय ऑटो बाजार में आने वाले समय में कई नई एसयूवी और कुछ लोकप्रिय मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें दमदार इंजन, नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 डीजल एसयूवी के बारे में, जिनकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा है।

Mahindra Scorpio-N (Facelift)

Mahindra Scorpio‑N का फेसलिफ्ट वर्जन आने वाले समय में लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी की लोकप्रिय लैडर-फ्रेम एसयूवी है। फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव के साथ कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 175 PS की पावर और 370 Nm (मैनुअल) तथा 400 Nm (ऑटोमेटिक) का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Scorpio Classic (Facelift)

Mahindra Scorpio Classic भी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय एसयूवी है। कंपनी इस मॉडल को भी फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी में बताई जा रही है।

अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर Gen-2 mHawk डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 132 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।

Toyota Fortuner (Next Generation)

Toyota Fortuner के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले समय में इसका नया वर्जन पेश कर सकती है।

नई फॉर्च्यूनर में पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और स्लीक एलईडी हेडलाइट्स मिल सकती हैं। इंजन के तौर पर 2.8 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो लगभग 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

Hyundai Creta (Next Generation)

Hyundai Creta का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी आने वाले वर्षों में लॉन्च होने की उम्मीद है। नई क्रेटा का डिजाइन पहले से ज्यादा अग्रेसिव हो सकता है और इसका साइज भी थोड़ा बड़ा हो सकता है।

डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो लगभग 114 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

MG Majestor

MG Majestor नाम की नई एसयूवी को भी भारतीय बाजार में पेश किए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है।

यह इंजन करीब 215 PS की पावर और 478 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। साथ ही इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।

इंतजार करना हो सकता है फायदेमंद

अगर आप नई डीजल एसयूवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में बाजार में कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। अपडेटेड फीचर्स, दमदार इंजन और नए डिजाइन के साथ ये एसयूवी ग्राहकों को बेहतर विकल्प दे सकती हैं। ऐसे में खरीदारी का फैसला करने से पहले इन आने वाले मॉडलों पर भी नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।