9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Upcoming Hybrid Cars India: मारुति से लेकर होंडा तक, हाइब्रिड अवतार में आ रही हैं ये 10 बेहतरीन कारें

Upcoming Hybrid Cars India: भारत में जल्द कई नई हाइब्रिड कारें लॉन्च हो सकती हैं। इस लिस्ट में Maruti Fronx, Hyundai Creta, Kia Seltos, Renault Duster और Honda ZR-V जैसे मॉडल शामिल हैं, जो बेहतर माइलेज और नई हाइब्रिड तकनीक के साथ आएंगे।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 09, 2026

Upcoming Hybrid Cars India

Upcoming Hybrid Cars India (Image: Renault India)

Upcoming Hybrid Cars India: भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियां तेजी से नई तकनीकों पर काम कर रही हैं, ताकि बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन वाली गाड़ियां बाजार में उतारी जा सकें। आने वाले सालों में कई कंपनियां अपनी नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। हाइब्रिड तकनीक पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के संयोजन से काम करती है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है। आइए जानते हैं भारत में आने वाले समय में लॉन्च होने वाली 10 संभावित हाइब्रिड कारों के बारे में।

1. Toyota Urban Cruiser Hyrider (New Generation)

    टोयोटा अपनी मिड-साइज एसयूवी Hyryder को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका फेसलिफ्ट या नया वर्जन 2026 की दूसरी छमाही में आ सकता है। इसमें डिजाइन अपडेट, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

    2. Kia Carnival Hybrid

      किआ अपनी प्रीमियम एमपीवी Carnival का हाइब्रिड वर्जन भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। यह सेटअप लगभग 240 hp तक की पावर और 360 Nm से ज्यादा टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है।

      3. Renault Duster Hybrid

        रेनॉ अपनी नई पीढ़ी की Duster को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन और बैटरी पैक के साथ E-Tech हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान यह सिस्टम काफी समय तक इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकता है।

        4. Renault Duster Hybrid

          मारुति सुजुकी अपनी इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक के साथ Fronx का नया वर्जन पेश कर सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीरीज हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सेटअप 30 किमी प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम हो सकता है।

          5. Hyundai Creta Hybrid

            हुंडई अपनी लोकप्रिय एसयूवी Creta के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल में हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन आधारित मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन हासिल होगा।

            6. Kia Seltos Hybrid

              किआ Seltos के नए जेनरेशन मॉडल में भी हाइब्रिड तकनीक देने की योजना बना रही है। यह पावरट्रेन संभवतः Creta के साथ साझा किया जा सकता है और इसे लागत कम रखने के लिए भारत में ही स्थानीय स्तर पर विकसित किया जा सकता है।

              7. Nissan Tekton Hybrid

                निसान अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Tekton को भी हाइब्रिड विकल्प के साथ पेश कर सकती है। यह मॉडल Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है और इसमें भी समान हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

                8. Kia Sorento Hybrid

                  किआ Sorento एक तीन-रो वाली बड़ी एसयूवी है, जिसे भारत में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ मजबूत हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है और यह बड़े एसयूवी सेगमेंट में नई कॉम्पटीशन पैदा कर सकती है।

                  9. Honda ZR-V Hybrid

                    होंडा ZR-V को भारत में CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में पेश कर सकती है। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 180 bhp की संयुक्त पावर दे सकता है।

                    10. Honda Prelude

                      होंडा Prelude एक स्पोर्टी हाइब्रिड कूपे कार है, जिसे सीमित संख्या में भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। इसमें 2.0 लीटर एटकिंसन साइकिल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है।

                      हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग

                      भारत में ईंधन की बढ़ती कीमतें और सख्त उत्सर्जन मानकों के कारण हाइब्रिड कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाले समय में कई कंपनियां अपनी नई हाइब्रिड तकनीक के साथ कारें पेश करेंगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण वाले विकल्प मिल सकेंगे।