ऑटोमोबाइल

महंगी बाइक्स को पछाड़ इस सस्ते स्कूटर ने फिर रचा इतिहास, बना 2करोड़ से ज्यादा लोगों की पसंद

होंडा एक्टिवा बना लोगों की पहली पसंद
2 करोड़ से ज्यादा बिकी यूनिट्स
शानदार फीचर्स की वजह से लोगों को आता है पसंद

नई दिल्लीFeb 22, 2019 / 11:25 am

Pragati Bajpai

नई दिल्ली: 2001 में लॉन्च हुए Honda Activa की अब तक 5 जनरेशन आ चुकी हैं। अपने इस स्कूटर की वजह से ये जापानी कंपनी घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी है। हाल ही में कंपनी ने इसके 5G वर्जन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया और लोगों ने इस प्रोडक्ट को भी हाथों हाथ लिया। जो इस स्कूटर की सेल में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1लीटर में चलती है 17 किमी

आपको मालूम हो कि Honda Activa ने सेल्स के मामले में एक बार फिर इतिहास रचा है। अपनी खूबियों की वजह से आज ये 2 करोड़ से भी ज्यादा टू व्हीलर चलाने वालों की पसंद बन चुका है। अगर कहा जाए कि Honda Activa ने स्कूटर को भारत में पापुलर किया तो गलत नहीं होगा। चलिए आपको बताते हैं Activa की उन खूबियों के बारे में जिनकी वजह से ये स्कूटर मार्केट में इतना पापुलर है।

बाइक का माइलेज बढ़ाने के अचूक तरीके, हर महीने होगी हजारों की बचत

लुक्स और डिजाइन- Activa दिखने में बेहद स्मार्ट लगता है।लुक्स के चलते लड़का हो या लड़की हर एक को ये पसंद आता है।

हाईपरफार्मेंस और ईजी टू हैंडल-एक्टिवा का वेट कम है लेकिन इंजन पॉवरफुल। जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक भरे रास्तों में ले जाना आसान होता है। होंडा की इन्ही सारी खूबियों की वजह से इसे सिटी व्हीकल माना जाता है।

पॉवर और इंजन- इंजन और पावर के मामले में Activa 5G में 109.19 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7,500 RPM पर 8BHP की ताकत और 5,500 RPM पर 9 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। Activa 5G भारत में बहुत लोकप्रिय हो चुका है जो आज भी अपने सेगमेंट में अकेला फुल मेटल बॉडी स्कूटर है।

इस खास इंसान के लिए सलमान खान ने खरीदी करोड़ों की कार, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप

फीचर्स और कीमत- नई Activa 5G में कंपनी नें एलईडी हेडलैम्प, 4-इन-1 लॉक व सीट ओपेनिंग स्विच भी दिया है। ये स्कूटर दो वेरिएंट में मिलता है पहला स्टैंडर्ड वेरिएंट जिसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 54,206 रुपए है। वहीं इसके डीलक्स वेरिएंट में डिजीटल मीटर के साथ इको स्पीड इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर की अतिरिक्त सुविधा भी मिल जाती है। जिसकी कीमत 56,071 रुपए है।

Home / Automobile / महंगी बाइक्स को पछाड़ इस सस्ते स्कूटर ने फिर रचा इतिहास, बना 2करोड़ से ज्यादा लोगों की पसंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.