28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TVS Apache RTR 165 RP: जल्द लॉन्च हो सकती है यह दमदार बाइक, कंपनी ने जारी किया टीज़र

TVS कंपनी ने हाल ही में एक टीज़र जारी किया है। इस टीज़र के ज़रिए कंपनी ने जल्द ही नई TVS Apache RTR 165 RP बाइक लॉन्च करने का हिंट दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Dec 2021, 10:42 AM IST

tvs_apache_rtr_165_rp.jpg

TVS Apache RTR 165 RP

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक टीवीएस मोटर (TVS Motor) जल्द ही देश में अपनी सबसे लोकप्रिय अपाचे (Apache) सीरीज़ की नई बाइक लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बाइक TVS Apache RTR 165 RP हो सकती है, जिसका इंतज़ार लोग पिछले कुछ समय से कर रहे हैं। लॉन्चिंग के साथ ही यह बाइक देश के मार्केट में धूम मचा सकती है।


कंपनी के नए रेस परफॉर्मेन्स सब-ब्रांड पर आधारित पहली बाइक


एक रिपोर्ट के अनुसार TVS Apache RTR 165 RP भारत में कंपनी के नए रेस परफॉर्मेन्स (Race Performance) सब-ब्रांड पर आधारित पहली बाइक होगी। कंपनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र शेयर किया है, जिससे इस बात का पुख्ता हिंट मिलता है। साथ ही कुछ महीने पहले ही कंपनी की एक ट्रेडमार्क ऐप्लीकेशन से भी इस बात की संभावना और ज़्यादा पुख्ता होती है, कि कंपनी की नई और दमदार TVS Apache RTR 165 RP बाइक जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकती है।


यह भी पढ़ें - हो रही है पुराने दौर की वापसी! नए अंदाज़ में आ रही है Yezdi Roadking, कंपनी ने जारी किया टीज़र

बेहतर इंजन कैपेसिटी

TVS Apache RTR 165 RP के कंपनी के RTR 160 4V प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि Apache RTR 165 RP में RTR 160 4V प्लेटफॉर्म के मुकाबले इंजन में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे इसके इंजन को फिर से डिज़ाइन किया जा सकता है। इससे बाइक के इंजन की कैपेसिटी बेहतर होगी। साथ ही इस बाइक में कंपनी की तरफ से राइडिंग मोड्स भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - अब यह एक्ट्रेस भी हुई Royal Enfield की दीवानी, Classic 350 के तौर पर खरीदी लाइफ की पहली बाइक

कितनी कीमत पड़ सकती है चुकानी?

एक रिपोर्ट के अनुसार नई TVS Apache RTR 165 RP पिछले मॉडल Apache RTR 160 4V के मुकाबले लगभग 5,000-10,000 रुपये ज़्यादा महंगी हो सकती है। Apache RTR 160 4V की कीमत 1.15 लाख-1.21 लाख रुपये के बीच है। ऐसे में नई Apache RTR 165 RP को खरीदने के लिए लगभग 1.30 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है।