वेस्पा के इन स्कूटर्स को इटली में डिजाइन किया गया है। कंपनी इन स्कूटर्स को कॉलेज जाने के लिए, इधर-उधर घूमने जाने के लिए और पहले इंटरव्यू पर जाने के लिए परफेक्ट स्कूटर बताया है। ये स्कूटर यूथ को टारगेट करते हैं। कीमत की बात करें तो नए Vespa VXL 125 की कीमत 1.32 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, इस स्कूटर के 150 VXL वेरिएंट की कीमत 1.49 लाख रुपये है