4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर दौड़ती है तो छा जाती है यामाहा की ये स्टार बाइक

यामाहा के अमरीकन ब्रैंड स्टार की यह रेडर क्रूजर बाइक है जो काफी आकर्षक है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Feb 14, 2016

Yamaha star raider

Yamaha star raider

नई दिल्ली। अमरीकन स्टार ब्रैंड जापानी कंपनी यामाहा की ही एक डिविजन है जिसे दमदार क्रूजर बाइक्स बनाने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने रेडर से एक नई क्रूजर बाइक निकाली है जो काफी दमदार और आकर्षक है। इस बाइक क्लासिक क्रूजर एडवेंचर्स लवर्स को काफी पसंद आता है। इसी वजह से यह बाइक अमरीका में काफी लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि यामाहा यह बाइक भारत में भी उतार सकती है।

1854 सीसी का पावरफुल इंजन और आसान हैंडलिंग
स्टार रेडर में 1854सीसी की क्षमता और 8 वॉल्व्स वाला एयर-कूल्ड ओएचवी वी-ट्विन इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। रेडर क्रूजर बाइक को बनाने के लिए इसके फ्रेम को बनाने में हाई-क्वालिटी ऐल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह ये यह बाइक वजन में हल्की है जिससे इसे हैंडल करना आसान होता है। इसका कुल वजन 332 किलोग्राम है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 16 लीटर की है।

आकर्षक डेशबोर्ड और फीचर्स
यामाहा स्टार रेडर का टैंक-माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कस्टम लुक को कंप्लीट करता है। इसमें ऐनालॉग स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज इसके ट्विन डिजिटल ट्रिप मीटर्स, ऑडोमीटर और क्लॉक के साथ मिलकर इसके लुक को आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा इस बाइक की लाइटिंग भी काफी आकर्षक है। इसमें मल्टि-रिफ्लेक्टर हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और कस्टम ऐम्बर एलईडी टर्न सिग्नल्स लगाए गए हैं।

आकर्षक ग्राफिक्स और पेंट
स्टार रेडर क्रूजर को काफी खूबसूरती से पेंट किया गया है और इसके आलावा इसमें आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। स्टार रेडर में दिया गया क्रोम इसके आकर्षण को और बढ़ाता है।


सभी तरह की सड़कों पर आसान राइडिंग
स्टार रेडर में आगे की तरफ टेलिस्कॉपिक फॉर्क और रियर में स्विंगआर्म सस्पेंशन लगाए गए हैं। इनकी वजह से बाइक सवार को ऊंची-नीची सड़कों पर ज्यादा परेशानी नहीं आती। इसके फ्रंट और रियर, दोनों ही जगहों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।

कस्टमाइज की सुविधा
स्टार रेडर बाइक की एक और खास बात ये है कि यूजर इसें आसानी से अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकते हैं। अमरीका में इस बाइक की कीमत 14,990 डॉलर (लगभग 10 लाख रूपए) है।

ये भी पढ़ें

image