scriptमारपीट का बदला लेने गए 3 युवकों पर 7 ने किया हमला, पेंटर की मौत | 1 dies in a fight between three and seven | Patrika News
बिलासपुर

मारपीट का बदला लेने गए 3 युवकों पर 7 ने किया हमला, पेंटर की मौत

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

बिलासपुरJun 25, 2018 / 04:26 pm

Amil Shrivas

Crime

मारपीट का बदला लेने गए 3 युवकों पर 7 ने किया हमला, पेंटर की मौत

बिलासपुर. दोस्त के भाई से मारपीट का बदला लेने गए पेंटर और उसके 3 साथियों पर आरोपी किशोर समेत 7 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोर ने मौका पाकर पेंटर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पेंटर की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात सिरगिट्टी थानांतर्गत नयापारा कीर्तिनगर में की है। पुलिस ने आरोपी किशोर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, भाटापारा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड निवासी विवेक कुमार पिता रमेश कुमार धु्रव (26) पेंटर का काम करता था। सिरगिट्टी निवासी देव कुमार पिता राजकुमार (22) से उसकी मित्रता थी। शुक्रवार को विवेक सिरगिट्टी नयापारा में देव कुमार के घर आया था। देव कुमार के पड़ोस में रहने वाले त्रिलोक धु्रव से भी विवेक की दोस्ती थी। शनिवार रात 8 बजे त्रिलोक के छोटे भाई बरैया ने उन्हें बताया, कि मोहल्ले में रहने वाले 16 वर्षीय एक किशोर और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शाम को विवेक, त्रिलोक व देव कुमार ने शराब पी। रात में खाने के बाद साढ़े 10 बजे वे घर के बाहर टहलने निकले।
रास्ते में उनकी मुलाकात किशोर व उसके 6 अन्य साथियों से हुई। विवेक उनसे उलझकर मारपीट करने लगा। इस पर किशोर व उसके साथियों ने देव, त्रिलोक और विवेक पर बेल्ट से हमला कर दिया। किशोर ने चाकू से पहले त्रिलोक पर हमला दिया। त्रिलोक बचकर भाग गया। इसके बाद किशोर ने चाकू से विवेक की पसली पर कई बार वार किए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। हमले में देव कुमार को भी चोट आई।
पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद देव कुमार और त्रिलोक बेहोशी की हालत में विवेक को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने पेट्रोलिंग गाड़ी से विवेक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शमशान घाट में छिपे थे आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने देर रात आरोपियों को पकडऩे टीम बनाकर खोजबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश भी दी, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने सिरगिट्टी के श्मशान घाट में दबिश दी, जहां आरोपी छिपे हुए थे। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी 16 वर्षीय किशोर,
विशाल पिता कन्हैया देवांगन (19)
गेजा उर्फ पिंटू गरूण पिता मोहित गरूण (19)
राजकुमार उर्फ विक्की मिश्रा पिता श्रीराम (19)
साहिल उर्फ सक्कू सिंह ठाकुर पिता धनसिंह (19)
एजाज उर्फ अज्जू पिता नसीम यासिनी (20)
राकेश उर्फ करिया पिता शीतल धु्रव (19)
(सभी निवासी सिरगिट्टी नयापारा)

Home / Bilaspur / मारपीट का बदला लेने गए 3 युवकों पर 7 ने किया हमला, पेंटर की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो