script15 पंचायत शहर में शामिल किए गए,19 नए ग्राम पंचायतें बनाए गए, परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया गया | 15 Panchayats included in the bilaspur city | Patrika News
बिलासपुर

15 पंचायत शहर में शामिल किए गए,19 नए ग्राम पंचायतें बनाए गए, परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया गया

जिले के 15 ग्राम पंचयतों को बिलासपुर नगर निगम में शामिल करने के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 630 हो गई थी। तीन नए ग्राम पंचायतों बनाने के अंतिम परिसीमन प्रकाशन होने के बाद इनकी संख्या 633 हो गई थी। इसी बीच राज्य शासन ने परिसीमन की पूरी प्रक्रिया को निरस्त करके पुन: दावा आपत्तियां मंगाई गई। इन दावा आपत्तियों का निराकरण करने के बाद बुधवार को जिले के ग्राम पंचायतों के नए परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने किया। अब जिले में नए ग्राम पंचायतों की संख्या 19 हो गइ्र। जिले में कुल ग्र

बिलासपुरOct 17, 2019 / 12:56 pm

GANESH VISHWAKARMA

मैकेनिक और ट्रांसपोर्ट नगर के साथ सैटेलाइट बस स्टैंड की  भी दरकार

मैकेनिक और ट्रांसपोर्ट नगर के साथ सैटेलाइट बस स्टैंड की भी दरकार

बिलासपुर . जिले के 15 ग्राम पंचयतों को बिलासपुर नगर निगम में शामिल करने के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 630 हो गई थी। तीन नए ग्राम पंचायतों बनाने के अंतिम परिसीमन प्रकाशन होने के बाद इनकी संख्या 633 हो गई थी। इसी बीच राज्य शासन ने परिसीमन की पूरी प्रक्रिया को निरस्त करके पुन: दावा आपत्तियां मंगाई गई। इन दावा आपत्तियों का निराकरण करने के बाद बुधवार को जिले के ग्राम पंचायतों के नए परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने किया। अब जिले में नए ग्राम पंचायतों की संख्या 19 हो गइ्र। जिले में कुल ग्राम पंचायतें 649 हो गया है।
कलेक्टर ने बुधवार को जिले के नए ग्राम पंचायतों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया । इसमें बिल्हा विकासखंड मेंं एक भी नया ग्राम पंचायत नहीं बनाया गया है। वहीं जिले में सर्वाधिक ग्राम पंचायतों की संख्या 131 मस्तूरी विकासखंड में हो गया है। गौरेला विकासखंड में केवल एक नया ग्राम पंचायत बनाया गया है।

विकासखंड – कुल ग्राम पंचायतों की संख्या – नवगठित ग्राम पंचायतों का नाम
बिल्हा – 127 – निरंक
तखतपुर – 122 – चोरमा, सकेती,गोकुलपुर,लिम्ही, देवकरीकला,
टीकरी,भिलौनी, परहीकापा
कोटा – 103 – रमदई, नेवसा
मस्तूरी – 131 – नेवारी, कोहरौदा, कर्रा(हि. ),विद्याडीह(टांगर )
, बरेली
गौरेला – 51 – गौरखेड़ा
पेंड्रा – 41 – लटकोनी, टंगियाभार
मरवाही – 74 – पीपरडोल
————————————————————————————–

अब जिले में 649 ग्राम पंचायतें
जिले में अब ग्राम पंचायतोंं की संख्या 649 हो गई है। परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया गया । 19 नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है।
जेपी शुक्ला, उपसंचालक पंचायत,बिलासपुर

Home / Bilaspur / 15 पंचायत शहर में शामिल किए गए,19 नए ग्राम पंचायतें बनाए गए, परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो