script28 से बदलेंगे चेहरे, कर्मचारियों की बात पहुंचेगी दिल्ली तक | 28 will change faces | Patrika News
बिलासपुर

28 से बदलेंगे चेहरे, कर्मचारियों की बात पहुंचेगी दिल्ली तक

बुधवार को पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे में साउथ इस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता गोपी राव रूबरू हुए।

बिलासपुरMay 16, 2018 / 02:55 pm

Amil Shrivas

topic of the day
बिललासपुर.़ साउथ इस्ट सेन्ट्रल रेलवे के कर्मचारियों की बात अब दिल्ली तक पहुंचेगी। समस्यओं से बोर्ड के अधिकारियों और रेल मंत्री को अवगत कराया जाएगा। यह सब 28 मई के बाद होगा, जब साउथ इस्ट सेेंन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के उच्च पदो पर रिटायर्ड कर्मचारियों को हटाकर युवा व कर्मचारी सदस्य बैठेंगे। बुधवार को पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे में साउथ इस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता गोपी राव रूबरू हुए। गोपी राव ने कहा कि मजदूर कांग्रेस में पिछले 18 महीने से बड़ी लड़ाई चल रही है। संगठन के उच्च पदो पर रिटायर्ड कर्मचारी पिछले 4 सालों से बैठे है, और सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कर्मचारी हितो में अब तक एक भी काम नहीं हुए हैं। युवा वर्ग के प्रयासों से हाईकोर्ट ने रिटायर्ड कर्मचारियों को पद से हटाने के आदेश दिए हैं। 28 मई से संगठन के पदों पर युवा व नई टीम काम करने लगेगी। इससे कर्मचारियों की समस्याएं और मांगे सीधे दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन का युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में बैठे बोर्ड के अधिकारियों और रेल मंत्री तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में इस बार भी मजदूर कांग्रेस ही चुनकर आएगी। कर्मचारियों के हितो में मजदूर कांग्रेस काम कर रही है। इस कारण बिलासपुर जोन में दूसरे संगठन का आना संभव नही है। उन्होंने माना कि संगठन में बैठै रिटायर्ड कर्मचारियों की बातें रेल अधिकारी नहीं मान रहे हैं। अधिकारी भी चाहते हैं कि युवा वर्ग की वर्किंग टीम सामने आए ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द हो सके।
पद से नहीं हटे तो होगी अवमानना की कार्रवाई : गोपी ने कहा कि हाईकोर्ट ने संगठन में नई बॉडी बनाने के आदेश दिए हैं। 28 मई से नई बॉडी से काम लेने के निर्देश दिए हैं। संगठन के पदो से इस्तीफा नहीं देने पर संगठन में बैठे रिटायर्ड पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई होगी।

Home / Bilaspur / 28 से बदलेंगे चेहरे, कर्मचारियों की बात पहुंचेगी दिल्ली तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो