scriptजश्न-ए-आजादी पर शान से लहराया तिरंगा, पुलिस ग्राउंड में मंत्री अमर ने किया ध्वजारोहण,लोगों को बताईं उपलब्धियां | 72nd Independence day celebrated at police ground bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

जश्न-ए-आजादी पर शान से लहराया तिरंगा, पुलिस ग्राउंड में मंत्री अमर ने किया ध्वजारोहण,लोगों को बताईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय पर्व की बांटी खुशियां: शहर समेत पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व सादगी से मनाया गया

बिलासपुरAug 17, 2018 / 05:05 pm

Amil Shrivas

independence day

जश्न-ए-आजादी पर शान से लहराया तिरंगा, पुलिस ग्राउंड में मंत्री अमर ने किया ध्वजारोहण,लोगों को बताईं उपलब्धियां

बिलासपुर. स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर पुलिस ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी ली। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व सादगी से मनाया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने संयुक्त परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संयुक्त परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर पी. दयानंद एवं पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख भी रहे। समारोह में पुलिस जवानों द्वारा बैण्ड पर राष्ट्रीय गान का धुन बजाया गया। परेड कमांडर हेमंत टोप्पो रक्षित निरीक्षक एवं परेड उप कमांडर प्रशिक्षु रामनरेश गौतम, सब इंस्पेक्टर जिला होमगार्ड पुरुष व महिला, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका, शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय एनसीसी सीनियर डिवीजन, जेपी स्नातकोत्तर महाविद्यालयए एनसीसी जूनियर बालक,शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना, बिलासपुर विश्वविद्यालय, स्काउट गाइड बालिका व बालक ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। मंच संचालन सौरभ सक्सेना एवं मुकुल शर्मा ने किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सांसद लखन लाल साहू, नगर निगम के महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, संभाग के कमिश्नर टीसी महावर, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा, अपर कलेक्टर बीएस उइके, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दीकी, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन विभाग के कर्मचारी नागरिक, शिक्षक- शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जस्टिस दिवाकर ने किया राज्य विधिक प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय के प्रांगण पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष प्रीतिंकर दिवाकर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस पी.सैम कोशी, जस्टिस संजय अग्रवाल, जस्टिस आरसीएस सामंत, जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, जस्टिस आरपी शर्मा,जस्टिस अरविन्द सिंह चंदेल, जस्टिस पीपी साहू, जस्टिस गौतम चौरडयि़ा,जस्टिस विमला सिंह कपूर तथा जस्टिस रजनी दुबे उपस्थित थीं। इसके अलावा पूर्व न्यायाधीश धीरेन्द्र मिश्रा व सीबी बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार विजिलेंस दीपक कुमार तिवारी, ज्यूडिशियल अकादमी के निदेशक के एल चरयाणी अकादमी के अधिकारी,अधीनस्थ न्यायालयों के जज भी उपस्थित थे।

Home / Bilaspur / जश्न-ए-आजादी पर शान से लहराया तिरंगा, पुलिस ग्राउंड में मंत्री अमर ने किया ध्वजारोहण,लोगों को बताईं उपलब्धियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो