scriptचर्चित विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार, पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस | Accused absconding of virat kidnapping case in Bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

चर्चित विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार, पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस

विभाग में मच गया हड़कंप, अधिकारियों-कर्मचारियों के फूल गए हाथ पैर

बिलासपुरJun 05, 2019 / 12:37 pm

Murari Soni

Accused absconding of virat kidnapping case in Bilaspur

चर्चित विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार, पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस

#crime #chhattisgarh crime #kidnapping #latest crime

. विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी सिपाही को धक्का देकर हुआ फरार, फिर पकड़ाया
बिलासपुर. (Bilaspur) विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय जवान को धक्का देकर भाग निकला। आरोपी के पीछे भाग रहे पुलिसकर्मी की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी भी आरोपी के पीछे भागे। इस भागा-भागी में आरोपी जिला सत्र न्यायालय से लगभग 1 किलो मीटर कुदुदण्ड़ मिलन चौक तक पहुंच गया था इस दौरान हिर्री थाने में पदस्थ अरक्षक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विराट अपहरण कांड में शामिल राज किशोर व अन्य तीन को पेशी में जिला सत्र न्यायाधीश आकांक्षा राठौर की न्यायालय में मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद पेश किया गया था। पेशी के बाद लगभग 3 बजे आरोपी अनिल ङ्क्षसह, हरे कृष्णा, सतीष शर्मा व राज किशोर को लेकर 4 आरक्षक सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान अचानक से राजकिशोर ने आरक्षक सुभाष चंद्र पात्रे (1013) को धक्का देकर भाग निकला।
संतोष चंद्र व दिलीप कुमार दुबे (1013) राजकिशोर को पकडऩे उसके पीछे भागे। आन्य आरक्षक बृजलाल सिंह मरपची (435) व यम बहादुर रुद्र प्रताप सिंह मरावी (235) ने अन्य तीन आरोपी अनिल सिंह, हरे कृष्णा व सतीष शर्मा को पकड़ सुरक्षित न्यायालय के लॉकअप में ले गए। आरोपी राज किशोर के पीछे भाग रहे सुभाष व दिलीप की आवाज सुन वारंट तामिली के लिए आरोपी लेकर पहुंचा हिर्री थाने का आरक्षक यशपाल टंडन भी आरोपी राज किशोर को पकडऩे के लिए उसके पीछे भागने लगा। आरोपी न्यायालय से सीधे कुदुदण्ड मार्ग से अरपा नदी की ओर भाग रहा था। भागते भागते अन्य आरक्षकों की सांसे फूल गई लेकिन यशपाल ने हार नहीं मानी और मिलन चौक के पास राजकिशोर को धर दबोचा। आरोपी राजकिशोर को धारा 224 के तहत गिरफ्तार कर सिविल लाइन पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आयकर भवन की बिल्डिंग के नीचे से भागा आरोपी
आरक्षक को धक्का देकर भागा आरोपी राजकिशोर रेलवे कोर्ट के पास स्थित कैंटीन से होतो हुए आयकर भवन की बनी नई बिल्ंिडग के रास्ते भागा पहले वह मंगला की ओर भागने का प्रयास किया लेकिन आरक्षकों को पीछे आता देख वह सेफर स्कूल के सामने स्थित कुदुदण्ड मार्ग की ओर भागने लगा आरोपी ने योजना बनाई की वह गाली कूचे का लाभ उठाकर भाग जाएगा।
यशपाल की बहादुरी से नाकाम हुई राजकिशोर के भागने की योजना
आरक्षक सुभाष चंद्र पात्रे व अन्य को धोखा देकर राजकिशोर लगभग भाग निकला था, क्योकी राज किशोर के पीछे दौड़ रहे सुभाष चंद्र का दम फूलने से वह थक कर उसकी चाल धीमी पड़ गई थी। लेकिन यशपाल ने तब तक उसका पीछा किया जब तक वह थक कर रुक नहीं गया। यशपाल अगर राजकिशोर को पकडऩे पीछे नहीं दौड़ता तो वह भाग ही चुका था।
बिहार के खबरगंज से पकड़ाया था आरोपी
विराट अपरहरण कार्ड का मुख्य आरोपी राजकिशोर को पकडऩे में पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। अपहरण कांड को अंजाम देने के बाद राजकिशोर बिहार भाग गया था और लगातार पुलिस को चक्मा दे रहा था। लगभग 15 दिनों की काल लोकोशन व अन्य सूत्रों के आधार पर पुलिस ने राजकिशोर को गिरफ्तार किया है।
अपहरण कांड का आरोपी राजकिशोर आरक्षकों को धक्का देकर भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान एक आरक्षक ने बहादूरी के साथ आरोपी को गिरफ्तार पकड़ लिया।
ओम प्रकाश शर्मा एडीशनल एसपी शहर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो