scriptअयोध्या पर फैसला के बाद हर गतिविधि पर पुलिस की पेनी नजर | After the verdict on Ayodhya | Patrika News
बिलासपुर

अयोध्या पर फैसला के बाद हर गतिविधि पर पुलिस की पेनी नजर

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग, पुलिस कप्तान व एडीशनल एसपी ने बैठक की

बिलासपुरNov 09, 2019 / 12:21 pm

Murari Soni

अयोध्या पर फैसला के बाद हर गतिविधि पर पुलिस की पेनी नजर

अयोध्या पर फैसला के बाद हर गतिविधि पर पुलिस की पेनी नजर

बिलासपुर. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक फैसला आ जाने के बाद अब जिला प्रशासन हर गतिविधी पर पेनी नजर बनाए हुए है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग, पुलिस कप्तान व एडीशनल एसपी ने बैठक की।
सिविल लाइन थाने में जिला प्रशासन के अधिकारी टीवी पर नजर बनाए रखे। इसके अलावा इंटेलीजेंस टीम से संपर्क बनाए हुए हैं। सोसल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं जिले में सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर बिलासपुर के प्रत्येक थानों में एक एक न्यायिक मजिस्ट्रेड की ड्यूटी लगाई गई है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्रत्येक गेट पर सहस्त्र बल के जवान तैनात किए गए हैं। फैसले के बाद शहरवासी भी गंगा जमुना तहजीब और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर आंखों पर है। कोर्ट ने जो भी फैसला दिया है वह हम सबके लिए मान्य है।

Home / Bilaspur / अयोध्या पर फैसला के बाद हर गतिविधि पर पुलिस की पेनी नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो