हिर्री पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रहने वाली करीब आधा दर्जन छात्राएं शुक्रवार को परिजनों क ेसाथ थाना पहुंची। छात्राओं ने बताया कि ग्राम कोड़ापुरी निवासी विद्यानंद ग्राम खजुरी स्थित हाई स्कूल का प्रभारी प्राचार्य हैं। पिछले 1 वर्ष से वे सभी छात्राओं को एक-एक कर अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकतें और छेडख़ानी करते आ रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य का उन्होंने कई बार विरोध किया था, लेकिन विद्यानंद उन्हें घटना का जिक्र दूसरों से करने पर परीक्षा में फेल करने, प्रायोगिक परीक्षाओं फेल करने और स्कूल से निकालने की धमकी देता आ रहा था। प्राचार्य की धमकियों से डरकर एक साल तक सभी छात्राएं डरी सहमी रही। प्राचार्य की हरकतें लगातार बढऩे पर उनके सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। शिकायत पर पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य द्वारा छेडख़ानी करने की शिकायत छात्राओं ने की थी,ें प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
मान सिंह राठिया थाना प्रभारी, हिर्री