scriptप्रदेश भाजपा की आईटी सेल का ये हाल, अपने प्रदेश अध्यक्ष का ही खाता नहीं कर पाते मैंटेन | Bhupesh more active in social media rather than Dharamlal | Patrika News
बिलासपुर

प्रदेश भाजपा की आईटी सेल का ये हाल, अपने प्रदेश अध्यक्ष का ही खाता नहीं कर पाते मैंटेन

सोशल मीडिया में भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश मुखियों में भूपेश बघेल धरमलाल से आगे, अधिक सक्रिय नहीं भाजपा की प्रदेश आईटी सेल

बिलासपुरAug 11, 2018 / 12:04 am

Barun Shrivastava

Bhupesh_Dharam

प्रदेश भाजपा की आईटी सेल का ये हाल, अपने प्रदेश अध्यक्ष का ही खाता नहीं कर पाते मैंटेन

सतीश यादव. बिलासपुर.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश में भले ही भाजपा की आईटी सेल का डंका बजता हो, लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं है। आलम ये है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता और लोकप्रियता समकक्ष पीसीसी चीफ के बराबर नहीं पहुंच सकी है। भूपेश अपने 2 ऑफिशियल फेसबुक खाते हैंडल करते हैं, जिनमें 4900 फ्रैंड्स हैं। उनके इन खातों पर बने 2 फेसबुक पेजों पर लाइक करने वालों की संख्या एक लाख 55 हजार के पार है। जबकि धरमलाल कौशिक भी 2 फेसबुक खाते इस्तेमाल करते हैं, जिनमें फ्रैंड्स की संख्या को हाइड कर रखा है। इन खातों पर बने फेसबुक पेज पर लाइक्स की संख्या महज 14000 है। वहीं ट्वीटर पर भूपेश के 16500 फालोअर्स के सामने धरमलाल कौशिक के फालोअर्स की संख्या महज 1393 है। सोशल मीडिया पर सक्रियता के मामले में भी पीसीसी चीफ रोज औसतन 5 ट्वीट और फेसबुक पोस्ट करते हैं। जबकि कौशिक औसतन 5 दिन में एक ट्वीट और एक फेसबुक पोस्ट करते हैं। भाजपा की प्रदेश आईटी सेल टीम ही पार्टी अध्यक्ष का सोशल मीडिया देखती है। धरमलाल कौशिक डिफेंसिव हैं, जिससे वे सोशल मीडिया पर कम दिखते हैं। वहीं बघेल के सोशल प्लेटफॉर्म का काम कांग्रेस की आईटी सेल और पूर्व पत्रकार विनोद वर्मा देखते हैं। भूपेश बघेल आक्रामक शैली के नेता हैं। इस लिहाज से सोशल मीडिया पर उन्हें जल्दी लोकप्रियता मिल जाती है। जबकि धरमलाल कौशिक बहुत अधिक सक्रिय नहीं रहते। वे कई मसलों पर बेबाकी से नहीं बोलते। इससे वे इन आंकड़ों में पीछे नजर आ रहे हैं।
—–
यह आंकड़े अभी संभव नहीं, मैं बाहर हूं।

-दीपक म्हासके, प्रदेश समन्वयक, आईटी सेल भाजपा
—-
मैंने देखा नहीं है, चेक करके ही बताऊंगा।

– धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

यह पीसीसी चीफ की लोकप्रियता है। लोग उन्हें पसंद करते हैं।
– शैलेष पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

—-

यह हमारे अध्यक्ष की लोकप्रियता का सबसे अच्छा उदाहरण है।

– विजय केशरवानी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो