* उसके बाद से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग।
* डब्बू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उसे घर से भी निकला जा चूका था जिस वजह से वह तनाव में रहता था।
* डब्बू प्रियंका से शादी करना चाहता था लेकिन प्रियंका के घर वाले इसके खिलाफ थे।
* प्रियंका को देखने के लिए दूसरे लड़के आ रहे थे और दूसरे जगह प्रियंका के रिश्ते की बात चल रही थी।
* डब्बू को जब यह बात पता चली तो उसने प्रियंका से बात की।
* प्रियंका ने कहा हम अब बस आखरी बार मिल सकते हैं इसके बाद हम नहीं मिलेंगे। मैं अभी यहाँ पढ़ना चाहती हूँ और मेरे रिश्ते की बात कहीं और चल रही है।
* 21 अगस्त को डब्बू ने प्रियंका को मिलने के लिए अपने हॉस्टल बुलाया जहाँ वह उसे शादी के लिए फिर कहने लगा। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में डब्बू ने प्रियंका पर चाक़ू से जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद प्रियंका की मौत हो गयी।
* डब्बू बिलासपुर स्टेशन से फरार हो गया और पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की खोजबीन में जुट गयी।
* खून करने के बाद डब्बू बिलासपुर से रायपुर गया , रायपुर से नागपुर गया फिर वापस रायपुर आया उसके बाद शुक्रवार की सुबह राजधानी बस से सरगांव आया जहाँ चाय पीने के लिए रुका। वहां एक आरक्षक को उसे देखकर शक हुआ जिसके बाद डब्बू पकड़ाया।
* शुक्रवार की सुबह बिलासपुर पुलिस द्वारा डब्बू को सरकंडा थाना लाया गया।