scriptBIG BREAKING: इस तरह पकड़ाया फरार आरोपी, गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद स्टेशन से हो गया था गायब ! | bilaspur chhattisgarh police arrested man who killed his girlfriend | Patrika News
बिलासपुर

BIG BREAKING: इस तरह पकड़ाया फरार आरोपी, गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद स्टेशन से हो गया था गायब !

boyfriend kills girlfriend chhattisgarh अपनी गर्लफ्रेंड के हत्या का आरोपी प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया, जल्द ही मामले का खुलासा होगा

बिलासपुरAug 23, 2019 / 06:59 pm

Saurabh Tiwari

BIG BREAKING: इस तरह पकड़ाया फरार आरोपी, गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद स्टेशन से हो गया था गायब !

BIG BREAKING: इस तरह पकड़ाया फरार आरोपी, गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद स्टेशन से हो गया था गायब !

बिलासपुर। boyfriend kills girlfriend today india प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रेमी कृष्णा(डब्बू) तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जा रहा है मुंगेली के सरगांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। और उसे बिलासपुर लेकर आ रहे हैं। bilaspur chhattisgarh murder case
SEE VIDEO – https://www.facebook.com/patrikabsp/videos/2674207256139441/

आपको बता दें की बिल्हा के मुढ़ीपार निवासी प्रियंका श्रीवास जो कि शहर के दयालबंद में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। कोनी निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू तिवारी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 अगस्त देर शाम प्रियंका डब्बू से मिलने सरकंडा स्थित बॉयज हॉस्टल पहुंची थी। जहां डब्बू किराए से रहता था। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद डब्बू ने चाकू से गोद कर प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद डब्बू फरार था। पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में लगी हुयी थी। chhattisgarh crime news
बताया जा रहा है डब्बू प्रियंका से शादी करना चाहता था। लेकिन प्रियंका के घर वाले इस रिश्ते से राजी नहीं थे। प्रियंका भी घर वालों के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। वारदात के दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और डब्बू ने प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। बरहाल सरगांव से पुलिस डब्बू को लेकर बिलासपुर सरकंडा थाना के लिए रवाना हो गई है। जहां सरकंडा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Home / Bilaspur / BIG BREAKING: इस तरह पकड़ाया फरार आरोपी, गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद स्टेशन से हो गया था गायब !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो