नगर निगम में नगर पालिका तिफरा, नगर पंचायत सिरगिट्टी तथा सकरी एवं 26 ग्राम पंचायत मंगला, उसलापुर, अमेरी, घुरु, तुरकाडीह, लोखंडी, परसदा, बन्नाकडीह, फदहाखार, कोरमी, महमंद, धूमा, मानिकपुर, ढेका, दोमुहानी, देवरीखुर्द, मोपका, चिल्हाटी, लिंगियाडीह, बिजौर, परसाही, बहतराई, खमतराई, कोनी, सेंदरी और बिरकोना को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित 29 ग्रामों की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की गणना के अनुसार 99970 और क्षेत्रफल 146. 363 वर्ग किलोमीटर है। इन प्रस्तावित ग्रामों के नगर.निगम की सीमा में शामिल होने के पश्चात् नगर निगम की सीमा लगभग 176.80 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या 5 लाख से अधिक हो जाएगी। बैठक में कलेक्टर डॉ. अलंग ने कहा कि नगर निगम का यह प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलने पर ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने सभी सुझावों का स्वागत किया और कहा कि इस प्रस्ताव से आम जनता का हित संवर्धन होना चाहिए।
नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने कहा कि प्रस्तावित सीमा वृद्धि से बिलासपुर को बी ग्रेड शहर का दर्जा मिलेगा और इससे केन्द्र तथा राज्य शासन से अधिक अनुदान मिलेगा। जिससे शहर का अधिक तेजी से विकास होगा। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, तिफरा नगर पालिका व सिरगिट्टी तथा सकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
जनसुनवाई की जाए
सम्बन्धित गांवों में जनसुनवाई रखकर उनकी राय ली जाए।
रश्मि सिंह, विधायक, तखतपुर सीमा वृद्धि जरूरी
बिलासपुर के विकास के लिए सीमा में वृद्धि आवश्यक है। जनता चाहती है कि बिलासपुर महानगर बने। इसलिए सीमा का विस्तार किया जाना चाहिए।
शैलेष पांडेय, विधायक, बिलासपुर
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 6 ग्रामों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। 2011 से लेकर अब तक इन गांवों की जनसंख्या बढ़ चुकी है।
डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक, मस्तूरी कार्य प्राथमिकता से हो
जिन गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। उन गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता से किया जाए।
रजनीश सिंह, विधायक, बेलतरा
सीमा विस्तार के लिए एक कंसलटेंट नियुक्त किया जाए। जो अध्ययन करे कि नगर निगम सीमा में शामिल करने से इन गांवों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। स्मार्ट सिटी पर इस प्रस्ताव के अमल से क्या प्रभाव पड़ेगा। इसका परीक्षण कराया जाना चाहिए।
किशोर राय, महापौर, नगर निगम
तिफरा एवं सिरगिट्टी को प्रस्तावित सीमा वृद्धि से अलग रखा जाए।
भूपेंद्र सवन्नी, विधायक प्रतिनिधि, बिल्हा