scriptचांदमारी का जनवरी में होगा आयोजन, 15 सौ जवान साधेंगे निशाना | Chandmari to be organized in January in bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

चांदमारी का जनवरी में होगा आयोजन, 15 सौ जवान साधेंगे निशाना

– कोटा के अमाली गांव में होने वाले चांदमारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। जनवरी के आखरी सप्ताह से लेकर फरवरी तक चलेगा।

बिलासपुरDec 28, 2020 / 12:31 pm

CG Desk

shooting.jpg
बिलासपुर. पुलिस महकमा हर साल जिला पुलिस के जवानों के लिए वार्षिक पुलिस फायरिंग अभ्यास चांदमारी का आयोजन अमाली में करता है। कोरोना काल के बीच इस साल नए नियमों के साथ चांदमारी का आयोजन किया जाएगा। पुलिस विभाग के अनुसार कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन व मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
चांदमारी को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 15 सौ जवान निशाना साधेंगे, कितनों का निशाना सटीक होगा यह देखने वाली बात होगी क्योंकि पिछले साल 17 सौ से अधिक जवान चांदमारी में शामिल हुए थे। इनमें से केवल 12 जवान ही सटीक निशाना लगा पाए थे। वहीं 79 का परफामेंस अच्छा रहा था।
कोरोना काल में रहेगा सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का नियम प्रभावी
कोटा के अमाली गांव में होने वाले चांदमारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। जनवरी के आखरी सप्ताह से लेकर फरवरी तक चलेगा। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार राजपत्रित अधिकारियों से लेकर सभी जवान चांदमारी में शामिल होंगे व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करेंगी। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा। नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों पर होगी।
निशानेबाजी में जवान कितने पारंगत
चांदमारी (वार्षिक पुलिस फायरिंग अभ्यास) का मुख्य उद्देश्य जवानों की शूटिंग रेंज का जानना होता है, कौन सा जवान कितना अच्छा निशाना लगा सकता है। आपातकालीनन स्थिति में अगर फायरिंग करने की जरूरत पड़ जाए तो सही निशाना लगाने वालों की आवश्यकता पड़ सकती है।

Home / Bilaspur / चांदमारी का जनवरी में होगा आयोजन, 15 सौ जवान साधेंगे निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो