scriptतापमान सामान्य से चार डिग्री कम, बढ़ी ठिठुरन, बिलासपुर- सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी | Cold wave alert: Temperature decreases 4 degree, weather updates | Patrika News
बिलासपुर

तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, बढ़ी ठिठुरन, बिलासपुर- सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी

* प्रदेश में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज
* राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम

बिलासपुरJan 11, 2020 / 08:54 pm

CG Desk

तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, बढ़ी ठिठुरन, बिलासपुर- सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी

तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, बढ़ी ठिठुरन, बिलासपुर- सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी

रायपुर . प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम शुष्क रहा। बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति रही। राजधानी में भी दिनभर ठिठुरन रही। सुबह से शाम तक लोग ठिठुरते नजर आए। लोग दिनभर गुनगुनी धूप का सहारा लेते दिखे। शनिवार को रजाधानी में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। दिनभर ठंड रहने से दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 4.7 डिग्री रहा। इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शनिवार को राजधानी में मौसम शुष्क रहा। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम साफ होने से ठंड में इजाफा हुआ है, रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर व शीत दिवस रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 11.0
बिलासपुर- 8.0

पेंड्रारोड- 5.1
अंबिकापुर- 4.7

जगदलपुर- 12.7
दुर्ग- 7.9

राजनांदगांव- 8.5

Click & Read More Chhattisgarh News.

गायब होने के तीन दिन बाद दर्ज हुआ उद्योगपति के किडनैपिंग का केस, घटना की जगह भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Home / Bilaspur / तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, बढ़ी ठिठुरन, बिलासपुर- सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो