scriptडकैती कांड में नया खुलासा: पीड़ित का आरोप, मेरी हत्या की साजिश, कांग्रेस पदाधिकारी और यूपी के बाहुबली नेता पर लगाया आरोप | Conspiracy to kill me, accused Congress functionary and Bahubali leade | Patrika News
बिलासपुर

डकैती कांड में नया खुलासा: पीड़ित का आरोप, मेरी हत्या की साजिश, कांग्रेस पदाधिकारी और यूपी के बाहुबली नेता पर लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्रीघाट मस्तूरी में हुई डकैती कांड में नया राजनैतिक ट्वीस्ट आ गया है। पीड़ित ने बिलासपुर कांग्रेस के ही पदाधिकारी व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उत्तरप्रदेश के बाहुबली नेता पर हत्या करने साजिश रचने का आरोप लगाया है।

बिलासपुरJan 17, 2022 / 12:25 am

Ashish Gupta

bilaspur crime news

पुलिस के सामने मासूमों ने खोली पिता की पोल, बोले- पापा ने मम्मी को इतना पीटा करने लगी उल्टियां और फिर..

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्रीघाट मस्तूरी में हुई डकैती कांड में नया राजनैतिक ट्वीस्ट आ गया है। पीड़ित ने बिलासपुर कांग्रेस के ही पदाधिकारी व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उत्तरप्रदेश के बाहुबली नेता पर हत्या करने साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस पर संपत्ति का ब्योरा मांगने व बार-बार बयान दर्ज कर परेशान करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस 72 घंटे से मोबाइल डम्ंप लोकेशन व सीसीटीवी कैमरा ही खंगाल रही है।
गुरुवार को दर्रीघाट मस्तूरी निवासी टाकेश्वर पाटले की पत्नी रजनी पाटले व बहन सुकृता धृतलहरे को बंधक बनाकर डकैतों ने गुरुवार को ढाई लाख नगद व गहने लगभग 5 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। मामले की पुलिस जांच कर रही है। रविवार को मामले में उस दौरान मोड़ आ गया जब कांग्रेस नेता व जिला कांग्रेस सचिव ग्रामीण टाकेश्वर पाटले ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता व उसके साथियों पर राजनैतिक षंडयत्र रच कर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
टाकेश्वर पाटले का कहना है की षडयंत्र में यूपी के बाहूबली नेता का भी शक है क्योंकि बाहुबली नेता का भाई शहर में बिल्डर था उसके साथ उनका जमीन खरीदी बिक्री को लेकर विवाद भी हो चुका है। घटना के समय अगर वह घर पर होते तो उनकी हत्या भी हो सकती थी। अब पूरे मामले को डकैती का रंग दिया जा रहा है।

चार माह पहले हुआ था पथराव घर में
टाकेश्वर पाटले ने बताया कि चार माह पूर्व उनके घर में लगातार पथराव हो रहा था, इस दौरान कांग्रेसी नेता सभी से कहता फिर रहा था कि पथराव की घटना में उनकी हत्या हो सकती थी वह कैसे बच गया यह अपने आप में अजीब बात है। टाकेश्वर का कहना है की वह आज नागेश्वर राय की वजह से जिंदा है कांग्रेसी नेता नागेन्द्र राय का कद छोटा करने के लिए लगातार साजिश रच रहा है।

40 टावरों से निकाले 4 लाख नम्बर कुछ संदिग्ध नम्बर की शिनाख्त भी हुई
रविवार को गठित टीमों ने मस्तूरी क्षेत्र में लगे लगभग 40 मोबाइल टावर में पुलिस ने लगभग 4 लाख नम्बर निकाले। 4 लाख नम्बर में कुछ नम्बर छाट कर निकाले है। पुलिस को उम्मीद है की इन नम्बरों से ही डकैतों का नम्बर होने का पुलिस को संदेह है। संबंधित नम्बरों की जांच की जा रही है।

एडिशनल ग्रामीण रोहित झा ने कहा, मोबाइल डंप टावर व सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे है, लीड के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Home / Bilaspur / डकैती कांड में नया खुलासा: पीड़ित का आरोप, मेरी हत्या की साजिश, कांग्रेस पदाधिकारी और यूपी के बाहुबली नेता पर लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो