कोतवाली पुलिस के अनुसार किलावार्ड पचरीघाट निवासी व हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ राका यादव पिता राधेश्याम यादव की शुक्रवार रात उसके फुफेरे भाई सुभाष यादव ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक की मां चन्द्रिका बाई का बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को बताया कि किला वार्ड में उनके घर के पीछे आरोपी सुभाष का ससुराल है। वह हमेशा ससुराल आता-जाता था। सुभाष के साथ उसकी पत्नी भी आती-जाती थी। पिछले 5 वर्षों से राका का सुभाष से विवाद था। वह सुभाष की पत्नी से गाली गलौज करता था। सुभाष ने राका को कई बार समझाइश दी थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। (Crime in Chhattisgarh)
शुक्रवार रात सुभाष ससुराल आया था। वह शराब के नशे में था। उसने राका को घर से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। राका घरपर नहीं था। करीब आधे घंटे के बाद राका दुर्गा विसर्जन देखकर वापस घर पहुंचा। घर के बाहर गली में सुभाष ने राका को रोक लिया और उसपर चाकू से पेड़ में 5-6 बार ताबड़तोड़ वार किया। हमले में राका की मौके पर मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं शनिवार को भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगापाई। पुलिस ने राका की पत्नी को शुक्रवार रात से हिरासत में लिया था। शनिवार देर शाम पुलिस ने राका की पत्नी को थाने से छोड़ा।