scriptघर पर लम्बे समय से लगा था ताला फिर अंदर से आने लगी सड़ी हुई बदबू, जब खोलकर देखा तो …… | Crime in Chhattisgarh: old woman murdered in village house | Patrika News
बिलासपुर

घर पर लम्बे समय से लगा था ताला फिर अंदर से आने लगी सड़ी हुई बदबू, जब खोलकर देखा तो ……

वृद्ध महिला की हत्या कर घर में लगा दिया ताला (Crime in Chhattisgarh)

बिलासपुरSep 21, 2019 / 12:02 pm

Saurabh Tiwari

घर पर लम्बे समय से लगा था ताला फिर अंदर से आने लगी सड़ी हुई बदबू, जब खोलकर देखा तो ......

घर पर लम्बे समय से लगा था ताला फिर अंदर से आने लगी सड़ी हुई बदबू, जब खोलकर देखा तो ……

बिलासपुर. तखतपुर थानांतर्गत ग्राम विचारपुरकांपा में वृद्ध महिला की बंद कमरे में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका को पिछले कई दिनों से किसी ने नहीं देखा था। (Crime in Chhattisgarh) ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस को खटिया में मृतका के हाथ बंधे मिले। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तखतपुर पुलिस के अनुसार ग्राम विचारपुरकांपा निवासी मोहर सिंह पिता बुधराम बघेल (62)किसान हैं। गांव में उनकी सास उनके साथ उनकी सास ठगिया बाई पति रतिराम लहरे (80) अकेली रहती थीं। उनका बेटा लक्ष्मण लहरे ग्राम मनपहरी में रहता है। मृतका पिछले कुछ वर्षों से दामाद मोहर सिंह और बेटे घर के घर कुछ दिनों के लिए रहती थीं। 4 सितंबर को ठगिया बाई को अंतिम बार 4 सितंबर को गांव के स्कूल में लगे प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम के शिविर में देखा गया था। इसके बादसे उसे किसी ने नहीं देखा था। 4 सितंबर से ठगिया बाई के घर में ताला लगा था। गुरुवार को दोपहर गांव में रहने वालों को उसके घर से अचानक बदबू आई। उन्होंने सूचना मोहर को दी। मोहर घर के पास पहुंचा जहां जाला लगा था। खिड़की से झांककर देखने पर अंदर खटिया में सड़ी गली लाश पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ठगिया बाई के घर का ताला तोड़ा, घर के अंदर खटिया में उसकी लाश सड़ी-गली पड़ी थी। मृतका का बायां हाथ खटिया से बंधा था। साथ ही शव नग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसका पोस्ट मार्टम नहीं करपाने की बात कही। पुलिस ने शव को सिम्स भिजवाया। शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। इधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
परिजन शक के दायरे में
पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाली मृतका की बेटी कमल बाई, दामाद मोहर और कमला के 4 बेटे शक के दायरे में हैं। मृतका का बेटा लक्ष्मण गांव से दूर मनपहरी गांव में रहता है।वहीं लक्ष्मण के दो बेटे बिलासपुर जरहाभाठा में रहते हैं। मृतक के घरउसकी बेटी, दामाद और नातियों का आना-जाना था। हत्या के पीछे पुलिस को रिश्तेदारों पर संदेह है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है।

Home / Bilaspur / घर पर लम्बे समय से लगा था ताला फिर अंदर से आने लगी सड़ी हुई बदबू, जब खोलकर देखा तो ……

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो