scriptप्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, इन जिलों में जमकर बरसे बादल…Alert जारी | Cyclonic storm Michong will cause rain in Chhattisgarh | Patrika News
बिलासपुर

प्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, इन जिलों में जमकर बरसे बादल…Alert जारी

weather update: मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है।

बिलासपुरDec 05, 2023 / 06:22 pm

Khyati Parihar

cg_weather_update.jpg
IMD Weather Alert: बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रीय चक्रवाती घेरे के कारण सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक आकाश मेघमय रहा। इसके बाद रात में बूंदाबांदी शुरू हुई। दिनभर बदली के कारण तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, ग्रामीण को पीटते हुए कहा- गोली मार दूंगा…फैली दहशत

सोमवार को सुबह की शुरुआत के साथ धूप खिली रही। दिनभर आकाश मेघमय रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में अचानक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बादलों का डेरा रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 5 व 6 दिसंबर को अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Home / Bilaspur / प्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, इन जिलों में जमकर बरसे बादल…Alert जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो