ठंड के कारण उसकी लाश अकड़ गई थी। मृतक की पहचान नहीं हुई है। वहीं सेमरा में 13 जनवरी को सुबह -सुबह 60 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि मृतक क्षेत्र में भीख मांगता था। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया। पेण्ड्रा की सामाजिक संस्था ने मृतकों का कफन दफन किया।
वहीं तीसरी घटना सिरगिट्टी थानांतर्गत औद्यौगिक परिक्षेत्र की है यहां भी अज्ञात 60 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। मृतक के संबंध में फैक्ट्रियों में काम करने वालों ने बताया कि वह भीख मांगता था। मृतक की मौत ठंड के कारण हुई होगी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।