1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल देखकर मुस्कुराती रहती थीं, परिजनों ने मना किया तो घर से भाग गईं 4 नाबालिग बच्चियां फिर…

सहेलियों से बात करने से परिजनों के मना करने क्षुब्ध होकर 4 नाबालिग लड़कियां शनिवार शाम घर से लापता हो गईं(Four minor girls escaped)। मामला सरकंडा थानांतर्गत ग्राम खमतराई का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 24 Jun 2019, 9:37 PM IST

Four minor girls escaped in Bilaspur Chhattisgarh

मोबाइल देखकर मुस्कुराती रहती थीं, परिजनों ने मना किया तो घर से भाग गईं 4 नाबालिग बच्चियां फिर...

बिलासपुर. सहेलियों से बात करने से परिजनों के मना करने क्षुब्ध होकर 4 नाबालिग लड़कियां शनिवार शाम घर से लापता(Four minor girls escaped) हो गईं। मामला सरकंडा थानांतर्गत ग्राम खमतराई का है। रविवार को पुलिस ने मशक्कत के बाद चारों नाबालिग लड़कियों को जांजगीर-चांपा जिले से बरामद किया(Police found minor girls)। सरकंडा पुलिस के अनुसार ग्राम खमतराई क्षेत्र में रहने वाली 14-14 वर्ष की 4 नाबालिग लड़कियां शनिवार शाम अचानक लापता हो गईं।

read more-पैसों का इंतजाम कर लो, वरना ये अय्याशी की फोटो तुम्हारी पत्नी को भेज दूंगा

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया। एक साथ 4 नाबालिग लड़कियां के लापता होने की खबर से पुलिस सकते में आ गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चारों लड़कियां स्कूटी से निकली थी। साथ ही एक लड़की के पास मोबाइल है। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। पुलिस ने नाबालिगो की तलाश के लिए मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, रायपुर भेजी गई। रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सलखन में चारों नाबालिग लड़कियां पुलिस टीम को मिली। पूछताछमें लड़कियों ने बताया कि परिजन उन्हें एक दूसरे से बात करने से मना करते थे।

Read more- पुराने मकान मालिक से मोबाइल पर इश्क लड़ाते रंगे हांथों पकड़ी गई बीवी, पति ने खो दिया आपा फिर...

साथ ही कहीं भी घूमने जाने नहीं देते थे, इसलिए चारों ने घर से भागकर घूमने जाने की योजना बनाई थी। शनिवार को घर से भागने के बाद वे ग्राम सलखन पहुंची और रात एक मंदिर में बीताया। वहां से एक लड़की के रिश्तेदार के घर चले गए थे। पूछने पर उन्होंनेपरिजनों को सूचना देकर घर से निकलने की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चियों का बयान दर्ज किया। साथ ही सीडब्ल्यूसी से बयान कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।