उनका रिवाल्वर भी ड्रेस में ही छूट गया। वे अपने काम से थाने चले गए। घर पर पत्नी और साथ में उनकी ***** थी। पत्नी दूसरे कमरे में मोबाइल में परिजनों से बात कर रही थी और वर्षा दूसरे कमरे में थी। अचानक गोली चलने की आवाज़ से आसपास के लोग सभी चौक गए। पता चला कि गोली थानेदार के घर में चली है, लोगों ने थाना प्रभारी के घर जाकर देखा तो वर्षा ने कनपटी में बेहद कऱीब से खुद को गोली मार ली थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर ही वर्षा की मौत हो गई।
आईजी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित
घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल स्वयं मामले की जांच के लिए नारायणपुर पहुंच चुके हैं। थानेदार और उनकी पत्नी का बयान लिया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि वर्षा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी उसका इलाज चल रहा था। इस घटना के बाद सर्विस रिवाल्वर को घर मे रखने के आरोप में नारायणपुर थाना के प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी को सस्पेंड किया गया है। सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल ने दूरभाष पर चर्चा में थानेदार के सस्पेंड होने की पुष्टि की है।