scriptकिसानों के लिए खुशखबरी : घोषणा होते ही किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी बोनस की रकम | Good news for farmers | Patrika News
बिलासपुर

किसानों के लिए खुशखबरी : घोषणा होते ही किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी बोनस की रकम

फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।

बिलासपुरSep 28, 2017 / 11:43 am

Amil Shrivas

Meeting
बिलासपुर. किसानों को दीपावली के पहले बोनस भुगतान किया जाएगा। इसमें किसी तरह की समस्या आती है, तो प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को बताएं। अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त अजय सिंह ने बुधवार को कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के खरीफ 2017 की प्रगति एवं रबी 2017-18 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु आयोजित बैठक में सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने खरीफ 2017 की प्रगति एवं आगामी प्रस्तावित रबी कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि खरीफ फसल कम वर्षा की स्थिति में प्रभावित हुआ है। सूखा प्रभावित तहसीलों में सूखा राहत के निर्देश के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही इसमें आवश्यक सतर्कता बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके लिए समय पर कार्यवाही एवं डेटा अपलोड करें। फसल बीमा योजना में कोई भी न छूटे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसल क्षेत्राच्छादन के अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी परीक्षण, स्प्रिंकलर, सौर सुजला योजना एवं जैविक खेती के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि सूखा प्रभावित तहसीलों में बीज मिनीकिट वितरण को प्राथमिकता दें। कृषि उत्पादन आयुक्त ने बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की समीक्षा की।
इन्होंने बताई योजनाएं: बैठक में संभागायुक्त सरगुजा रीता शांडिल्य, कृषि सचिव अनुप श्रीवास्तव, बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक आलोक अवस्थी, संचालक उद्यानिकी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पंजीयक सहकारी संस्थाएं जेपी पाठक, संचालक मत्स्य पालन शुक्ला एवं संचालक पशुपालन पाण्डेय ने भी अपने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में अवगत कराया।

इधर घोषणा, उधर खाते में मनी ट्रांसफर होगा : छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ के प्रबंध संचालक अंबलगन पी. ने किसानों को बोनस वितरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिलासपुर संभाग से किसानों को बोनस वितरण की शुरूआत करेंगे। बिलासपुर में संभवत: 3 अक्टूबर को बोनस वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोनस वितरण के लिए जिस तिथि को निर्धारित की गई है, उसी दिन किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
रकबा बढ़ाने का प्रस्ताव : बैठक के प्रारंभ में संभागायुक्त टीसी महावर ने संभाग में खरीफ 2017 की क्षेत्राच्छादन एवं आगामी प्रस्तावित रबी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रबी एवं उद्यानिकी के क्षेत्राच्छादन बढ़ाने का प्रस्ताव है।

योजनाएं बताई : कलेक्टर पी. दयानंद, जांजगीर-चांपा कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन, कोरबा कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक, रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी, कलेक्टर मुंगेली नीलम नामदेव एक्का, सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल, कलेक्टर बलरामपुर अवनीश शरण, कलेक्टर कोरिया नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर जशपुर डॉ. प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर सूरजपुर के.सी. देवसेनापति ने अपने जिले की प्रगति के संबंध में अवगत कराया।

Home / Bilaspur / किसानों के लिए खुशखबरी : घोषणा होते ही किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी बोनस की रकम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो