scriptजनता के प्रति समर्पित थे स्व. बी.आर.यादव | He was devoted to the public. B.R.Yadav | Patrika News
बिलासपुर

जनता के प्रति समर्पित थे स्व. बी.आर.यादव

स्व. बी.आर. यादव अविभाजित मध्यप्रदेश के ऐसे मंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का विस्तार किया एवं बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंदिरा सेतु, तोरवा पुल सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को न सिर्फ शिलान्यास किया बल्कि उन्हें पूरा भी किया।

बिलासपुरJul 04, 2023 / 11:23 pm

AVINASH KUMAR JHA

yadav samaj ne BR yadav ko kiya yaad

yadav samaj ne BR yadav ko kiya yaad

बिलासपुर .स्व. बी.आर. यादव अविभाजित मध्यप्रदेश के ऐसे मंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का विस्तार किया एवं बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंदिरा सेतु, तोरवा पुल सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को न सिर्फ शिलान्यास किया बल्कि उन्हें पूरा भी किया।
स्व. बी.आर यादव की कल्पना मुंगेली कटघोरा होते हुए जबलपुर रेल लाइन की थी जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। जबलपुर रेल लाइन के पूरे होने से विदेश से आने वाले पर्यटक को लाभ मिलता । उक्त बातें स्व बी.आर यादव के जन्मदिवस पर बृहस्पति बाजार स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ. कालीचरण यादव ने बताया कि स्व. बी.आर. यादव जनसेवक के साथ—साथ कला, संस्कृति प्रेमी भी थे। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों के लिए भी बिलासपुर की जनता के लिए अनेकानेक कार्य किए.। श्रद्धांजलि सभा में रामशरण यादव महापौर, नगर पालिक निगम बिलासपुर, अभय नारायण राय, पी आर यादव, एल एस बरगाह, रामकुमार यादव, विजय यादव,डॉ. कालीचरण यादव, कृष्ण कुमार यादव, सैय्यद जफर अली, भागवत यादव, राकेश शर्मा, राजकुमार यादव, सूर्यमणि तिवारी, मनोज शर्मा, धन्नू यादव, बुधराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, मनहरण यादव, प्रियंका यादव—पार्षद, श्याम बाबू यादव, आनंद धावडक़र, विनोद यादव, महावीर साहू, श्री आर.एस. यादव, भरत यादव, गोपी यादव, रामचंद्र यादव, नन्हेलाल यादव, प्रेमलाल यादव, तपन मुखर्जी, अनिल श्रीवास, लक्की यादव, गोपाल यादव, नीष अग्निहोत्री, विनोद साहू, सविता यादव, सरिता यादव, किरण यादव, दीपक खेलवार, उमेश वर्मा, तिजऊ राम यादव, चन्द्रिका यादव, पीयूष मुखर्जी, श्रीराम यादव, जी.आर. यादव, अरुण दाभोलकर, शिवशंकर कश्यप, डी.पी. तिवारी, विशंभर यादव, अमित सिन्हा, राजेश ताम्रकार, रामसनेही यादव, शिव कौशिक आदि उपस्थित थे।

Hindi News/ Bilaspur / जनता के प्रति समर्पित थे स्व. बी.आर.यादव

ट्रेंडिंग वीडियो