बिलासपुर

CG Weather Update: बिजली और अंधड़ के साथ होगी भयंकर बारिश, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, Alert जारी

CG Weather Forcast: इसके कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्र के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को सुबह की शुरूआत के साथ आसमान साफ रहा।

बिलासपुरApr 12, 2024 / 06:40 pm

Shrishti Singh

cg weather News: द्रोणिका चक्रीय चक्रवाती घेरे और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण गुरुवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। सुबह से दोपहर 12 बजे तक धूप खिली रही और इसके बाद आकाश मेघमय हो गया। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। इसके कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्र के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को सुबह की शुरूआत के साथ आसमान साफ रहा। दोपहर 12 बजे तक धूप खिली रही और इसके बाद अचानक मौसम बदल गया।

यह भी पढ़ें

Bilaspur Flight: बिलासपुर एयरपोर्ट हुआ अपग्रेड, अब खराब मौसम में भी फ्लाइट्स नहीं होंगे डाइवर्ट

आकाश मेघमय हो गया। और दोपहर 4 बजे तक यही स्थिति रही। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप खिली और फिर से आकाश मेघमय हो गया। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को बुधवार की सुबह की अपेक्षा हल्की ठंड का अहसास हुआ। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। गर्मी से राहत मिलने और मौसम सुहाना होने के कारण बाजार में खासी रौनक रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। सामान्य से 13 डिग्री कमी के साथ अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार रात हुई हल्की बारिश का असर न्यूनतम तापमान में पड़ा। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और सामान्य से 3 डिग्री कमी के साथ न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें

इस सीट पर भाजपा ने 2 को बनाया मंत्री, क्या लोकसभा चुनाव में मिलेगी कुर्सी, सियासी समीकरण से समझें

हल्की बारिश और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है और यहीं से एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी बिहार के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 12 अप्रैल को 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

Home / Bilaspur / CG Weather Update: बिजली और अंधड़ के साथ होगी भयंकर बारिश, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, Alert जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.