scriptछलकती आंखों के साथ मासूम बेटी ने बताया- पापा ने ही मेरी माँ को लगाई थी आग और मार डाला | Husband killed his wife by fire | Patrika News
बिलासपुर

छलकती आंखों के साथ मासूम बेटी ने बताया- पापा ने ही मेरी माँ को लगाई थी आग और मार डाला

Husband killed his wife: सरकंडा क्षेत्र निवासी कालिंद्री बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सरकंडा पुलिस ने मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, बयान व जांच के बाद पति पर हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

बिलासपुरDec 04, 2019 / 12:12 pm

Kranti Namdev

First stabbed the young man with a knife, then burnt with petrol

मामूली विवाद पर पहले युवक को चाकू से मारा, फिर पहचान छुपाने पेट्रोल से जलाया

बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र निवासी कालिंद्री बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सरकंडा पुलिस ने मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, बयान व जांच के बाद पति पर हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 नवम्बर को कालिंद्री बाई पति गंगा प्रसाद यादव (40) जली हुई हालत में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। कालिंद्री की 1 दिसम्बर को सिम्स के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में जांच कर रही सरकंडा पुलिस ने जब मृतिका के कालिंद्री के भाई कन्हैया यादव, सहोरन यादव, बहोरन यादव का बयान दर्ज किया मामले को जांच में लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने जब कालिंद्री यादव की बेटी वंदना यादव से बात की तो पूरा मामला साफ हो गया। बेटी ने बताया कि घटना दिनांक को माता पिता के बीच लडाई हुई। इसके बाद पिता गंगा प्रसाद यादव ने मिट्टी तेल डाल कालिंन्द्री को जिंदा जला दिया था।
चरित्र शंका को लेकर होती अक्सर लडाई
संदेही पति गंगा प्रसाद का पत्नी कालिंद्री यादव पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। 27 नवम्बर को भी दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गंगा प्रसाद ने मिट्टी तेल डाल कर पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना को वंदना ने देखा था।

सिम्स मेमों के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की मृतिका का पति उसके साथ चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद करता था। मामले में मिट्टी तेल डालकर जलाने का अपराध स्पष्ट होने पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। जेपी गुप्ता, थाना प्रभारी सरकंडा

Home / Bilaspur / छलकती आंखों के साथ मासूम बेटी ने बताया- पापा ने ही मेरी माँ को लगाई थी आग और मार डाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो