scriptलॉकडाउन में लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी और अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में बढ़ी पेंडेंसी | Law and order duty in lockdown and police station increased | Patrika News
बिलासपुर

लॉकडाउन में लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी और अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में बढ़ी पेंडेंसी

जिले में मार्च महीने से कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने प्रदेश और केन्द्र सरकार ने लॉक डाउन घोषित किया था। लॉक डाउन के दौरान जिले के पुलिस कर्मचारियों पर लॉ एण्ड आर्डर डयूटी का अतिरिक्त भार पड़ा था। पुलिस कर्मी 24 घंटे शहर में पेट्रोलिंग करते रहे।

बिलासपुरSep 21, 2020 / 02:23 pm

Karunakant Chaubey

लॉकडाउन में लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी और अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में बढ़ी पेंडेंसी

लॉकडाउन में लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी और अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में बढ़ी पेंडेंसी

बिलासपुर. जिले में लॉक डाउन के बाद से 1700 थानों के कर्मचारी और अधिकारी लगातार लॉ एण्ड आर्डर डयूटी कर रहे हैं। पिछले 1 महीने में जिले के थानों में पदस्थ 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। थानों में 7 महीनों से दर्ज मामलों और मर्ग की जांच नहीं होने से पेंडिंग मामलों की संख्या 3000 हजार से पार हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिले में मार्च महीने से कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने प्रदेश और केन्द्र सरकार ने लॉक डाउन घोषित किया था। लॉक डाउन के दौरान जिले के पुलिस कर्मचारियों पर लॉ एण्ड आर्डर डयूटी का अतिरिक्त भार पड़ा था। पुलिस कर्मी २४ घंटे शहर में पेट्रोलिंग करते रहे।

इस दौरान थानों में लंबित मामलों का आंकड़ा 1700 सौ से पार हो गया था। लॉक डाउन जून महीने में लॉक डाउन खुलने के बाद पुलिस को कुछ दिनों का समय लंबित मामलों की जांच के लिए मिला था। पिछले डेढ़ महीने से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक जिले में पदस्थ 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से कई कर्मचारी अस्पताल में भती हैं तो कई होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं।

 

1700 से बढ़कर हो गई 3000 से पार पेंडेंसी

जिले के थानों में जनवरी से मार्च महीने तक लगभग १६०० मामले लंबित थे। इसके बाद लॉक डाउन के दौरान 100 मामले और बढ़ गए। लॉक डॉउन खुलने के बाद लगातार थानो में मामले दर्ज होने लगे। वर्तमान में जिले के थानों में लंबित अपराधों की संख्या ३००० से पार हो गई है।

शिकायतों का भी लगा अंबार

जिले के थानों और राजपत्रित अधिकारियों के कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी के कारण शिकायतों का अंबार लगा है। समय पर शिकायतों की जांच नहीं होने के कारण लंबित शिकायतों का आंकड़ा ६००० से पार हो गया है।

जांच कब शुरू होगी तय नहीं

जिलों के कई थाने एेसे हैं जहां एकविवेचक भी नहीं बचा है। अधिकांश थानों में विवेचकों के कोरोना पॉजिटिव या उनके परिवार के सदस्यों के पॉजिटिव होने के कारण वे होम आइसोलेशन पर हैं। एेसे में थानों में लंबित अपराध और शिकायतों की जांच कब शुरू होगी यह तय नहीं है।

Home / Bilaspur / लॉकडाउन में लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी और अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में बढ़ी पेंडेंसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो