scriptविधानसभा में हार के बाद लोकसभा के लिए इस सीट में दांव पर लगी भाजपा की प्रतिष्ठा | Lok Sabha CG 2019: BJP's Prestige at stake in Bilaspur LS Seat in Poll | Patrika News
बिलासपुर

विधानसभा में हार के बाद लोकसभा के लिए इस सीट में दांव पर लगी भाजपा की प्रतिष्ठा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हारने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपनी कमर कसी और जोर-शोर से प्रचार प्रसार में लगी रही।

बिलासपुरApr 22, 2019 / 04:46 pm

Akanksha Agrawal

BJP

bjp first candidate list 2018

बिलासपुर. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हारने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपनी कमर कसी और जोर-शोर से प्रचार प्रसार में लगी रही। छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में बिलासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
बिलासपुर से भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसलिए बिलासपुर लोकसभा पर जीत हासिल करने भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस सीट पर 18 लाख वोटर करेंगे 25 प्रत्याशियों का फैसला
बिलासपुर सीट पर कुल 25 उम्मीदावारों ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई है। जिनके भविष्य का फैसला 23 अप्रैल को 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता करेंगे। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2221 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 555 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं।

2014 में हुई थी भाजपा की जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2014 में भाजपा के लखन लाल साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को हराया था। इस चुनाव में करूणा शुक्ला लखन लाल साहू से करीब डेढ़ लाख वोटों से हारी थी। बिलासपुर सीट पर 1996 से भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। भाजपा के पुन्नूलाल मोहले यहां से चार बार सांसद रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Home / Bilaspur / विधानसभा में हार के बाद लोकसभा के लिए इस सीट में दांव पर लगी भाजपा की प्रतिष्ठा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो