सीपत थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के अनुसार ग्राम दवनडीह निवासी पंचराम साहू सोमवार शाम 4 बजे थाने में आकर सूचना दी कि गांव में रहने वाली उसकी सास जानकी बाईपति रामनाथ साहू के घर वह निजी काम से गया था। घर का दरवाजा बाजार से बंद था। दरवाजा खोलकर वह अंदर गया तो जानकी बाई की खून से लथपथ लाश कमरे में पकड़ी थी। गले में धारदार तलवार फंसा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
मौके से पुलिस ने खून लगा पत्थर बरामद किया। शव का पंचानामा करने के बाद पुलिस ने मर्चुरी भिजवाया। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि मृतका जानकी बाई और उसके पति को सुबह से किसी ने नहीं देखा है। जानकी बाई पर उसका पति चरित्र शंका करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थी।
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति की तलाश की। घर के पास ही खेत के कुंए में एक लाश दिखी। पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकालवाया। शव मृतका के पति रामनाथ साहू का था। पुलिस आशंकर व्यक्ति कर रही है कि विवाद के बीच मृतक रामनाथ ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।