scriptभू -अभिलेख शाखा के 25 अधिकारी-कर्मचारी समेत 40 कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे | Notice to 33 employees by bilaspur Collector | Patrika News
बिलासपुर

भू -अभिलेख शाखा के 25 अधिकारी-कर्मचारी समेत 40 कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे

सभी को नोटिस बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर के 33 कर्मचारी तय समय पर नहीं पहुंचे थे कार्यालय

बिलासपुरSep 26, 2019 / 07:08 pm

GANESH VISHWAKARMA

bikaner news: Officer wife gave clean chit husband's complaint

बीकानेर : पति की शिकायतों की जांच अफसर पत्नी को, दे दी क्लीन चिट

बिलासपुर . कलेक्टोरेट परिसर में दूसरे दिन भी 40 अधिकारी -कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बीएस उइके ने सभी विभागों के गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को 33 कर्मियों के समय पर कार्यालय नहीं आने पर नोटिस जारी करके 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। कलेक्टोरेट के सभी विभागों के उपस्थिति पंजी को गुरूवार को अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उइके ने सुबह 11 बजे अपने कक्ष में मंगवा लिया गया। इस उपस्थिति पंजी की जांच की गई। इसमें कलेक्टोरेट परिसर के अनेक विभागों के 40 अधिकारी ,कर्मचारियों का हस्ताक्षर नहीं थे। सभी अधिकारियों,कर्मचारियों के नाम के आगे एडीएम ने रेड पेन से गोला घेर कर अनुपस्थित दर्शाया गया। बाक्स भू-अभिलेख से सर्वाधिक अनुपस्थित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वालों गुरूवार को सबसे अधिक संख्या भू-अभिलेख शाखा की रहीं। इस शाखा के 25 अधिकारी,कर्मचारी नदारद रहे। .कलेक्टर वित्त-स्थापना शाखा के 6 तृतीय व 7 चतुर्थ श्रेणी एवं खाद्य विभाग के दो तृतीय श्रेणी के कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर के 33 तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभिन्न कार्यालयों से गायब मिले थे। बाक्स 24 घंटे में जवाब मांगा समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है। इन सभी कर्मचारियों को 24 घंटे का समय दिया गया है।

Home / Bilaspur / भू -अभिलेख शाखा के 25 अधिकारी-कर्मचारी समेत 40 कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो